लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बिना इंजन के अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ी, बवाल मचने के बाद दो कर्मचारी सस्पेंड

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2018 09:04 IST

बताया जा रहा है यह घटना उस समय सामने आई है, जिस समय अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस का इंजन संबलपुर रेलवे डिविजन के तितलागढ़ रेलवे स्टेशन पर बदला जा रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अप्रैलः ओडिशा के तितलागढ़ रेलवे स्टेशन पर हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां बिना रेल इंजन के अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगी, जिसमें कई यात्री बैठे हुए थे। घटना शनिवार रात 10 बजे की बताई जा रही है, जोकि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सामने आई है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं।   बताया जा रहा है यह घटना उस समय सामने आई है, जिस समय अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस का इंजन संबलपुर रेलवे डिविजन के तितलागढ़ रेलवे स्टेशन पर बदला जा रहा था। इंजन को एक सिरे से हटाकर दूसरे सिरे पर जोड़ने के लिए ले जाने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन कर्मचारी डिब्बों में ब्रेक लगाना भूल गए थे।खबरों के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लापरवाही बरतने के आरोप में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना को लेकर संबलपुर डीआरएम ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

इधर, कोच को किसी तरह से रोकने के बाद दोबारा इंजन भेजकर उसे वापस लाया गया। इस दौरान ट्रेन में काफी संख्या में लोग बैठे हुए थे। वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग यात्रियों को चेन पुलिंग के लिए कह रहे हैं। हालांकि ट्रेन के दौड़ने की गति तेज हो गई थी।

बताया जा रहा है कि ट्रेन बिना इंजन के काफी दूर तक निकल गई थी, जिसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर उसे रोका। इस घटना के सामने आने के बाद कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े किए गए।

टॅग्स :भारतीय रेलओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos