लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: भाजपा ने सोनिया, राहुल की चुप्पी पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हैलीकॉप्‍टर घोटाला मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कथित तौर पर नाम सामने आने के बाद भाजपा ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन अपना हमला जारी रखा और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा, ‘‘कल रविशंकर प्रसाद जी ने प्रेसवार्ता की थी। उस प्रेसवार्ता का मकसद ये था कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ लोग यानि सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी इस घोटाले में अपनी पार्टी के बड़े नेताओं का नाम आने पर स्पष्टीकरण दें मगर अभी तक उधर से चुप्पी और खामोशी ही मिली है।’’

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बार-बार, छोटी-छोटी चीजों पर ट्वीट करता है वह इतने बड़े घोटाले में स्पष्ट रूप से अपने नेताओं के नाम सामने आने के बावजूद भी चुप्पी साधे हुए हैं।

रक्षा समझौतों में कांग्रेस पर हमेशा घोटाले करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूछा, ‘‘क्या कारण है कि राहुल गांधी जी अभी तक चुप हैं?’’

ज्ञात हो कि एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि 3,000 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में आरोपी राजीव सक्सेना ने पूछताछ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और खुर्शीद तथा कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और पुत्र बकुल नाथ के नाम लिए हैं।

राठौर ने कहा कि जब भी रक्षा सौदों में घोटाले की बात आती है तो कांग्रेस का नाम आता है। उन्होंने कहा कि जीप घोटाला, टाट्रा ट्रक घोटाला, बोफोर्स घोटाला और अब अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, ये सब कांग्रेस के शासन में हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी