लाइव न्यूज़ :

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विपक्षी दलों पर नए कृषि कानूनों के बारे में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि इन कानूनों से ''कुछ समय के लिये परेशानियां हो सकती हैं'', लेकिन लंबे समय में ये किसानों के लिये फायदेमंद साबित होंगे।

गतिरोध खत्म करने के लिये 40 प्रदर्शनकारी किसान संघों के साथ चल रही वार्ता का नेतृत्व कर रहे तोमर कानूनों को समर्थन देने आए उत्तराखंड के 100 से अधिक किसानों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी बैठक में मौजूद थे।

तोमर ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि जब जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया, तब सरकार को विरोध का सामना करना पड़ा। इसी तरह नागरिकता कानून में स‍ंशोधन और राम मंदिर के मुद्दे पर भी विरोध किया गया।

उन्होंने कहा, ''जब कृषि सुधार लाए गए तो उस पर भी विरोध हुआ...कुछ लोग केवल विरोध करके देश को कमजोर करना चाहते हैं। यह उनकी आदत बन गई है।''

तोमर ने कहा कि कृषि सेक्टर में सुधार के मुद्दे पर कई साल से चर्चा चल रही थी।

उन्होंने कहा, ''दुर्भाग्यवश पिछली सरकारें जो सुधार चाहती थीं, वे नहीं ला सकीं। उन्होंने प्रयास नहीं किये इसलिए वे इसका श्रेय नहीं ले सकीं।''

तोमर ने जोर देकर कहा कि नए भारत के लिये सुधार जरूरी हैं।

मंत्री ने कहा, ''जो सुधार लाए गए हैं उनसे लंबे समय में किसानों को फायदा होगा। कुछ समय के लिये परेशानिया हो सकती हैं। हम जानते हैं कि बिना कठिनाइयों के कुछ हासिल नहीं किया जा सकता।''

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कम समय के लिये नहीं बल्कि लंबे समय तक फायदा पहुंचाने वाले सुधार या योजनाएं ला रहे हैं।

मंत्री ने कहा, ''कोई भी अच्छी सरकार या अच्छा नेता वह होता है जो ऐसे कार्य करे, जिनसे न केवल वर्तमान में राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो बल्कि अगले सौ साल तक देश प्रगति करे। ''

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की काफी समय से लंबित मांग को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि शेतकारी संगठन के शरद जोशी, पंजाब के भूपिंदर मान, राकांपा प्रमख शरद पवार जैसे किसान नेता इन मुद्दों पर बात करते रहे हैं।

तोमर ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन ने भी इन मुद्दों को उठाया था।

कृषि मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय किसान आयोग, योजना आयोग और नीति आयोग ने भी ऐसे मुद्दे उठाए, लेकिन पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा, ''मनमोहन सिंह जी (पूर्व प्रधानमंत्री) ने कई बार कोशिशें कीं, लेकिन सफल नहीं हुए। आज जब इन्हें लागू कर दिया गया है तो दुष्प्रचार किया जा रहा है।''

इस बीच, तोमर ने किसानों के प्रदर्शन के दरम्यान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

नए कृषि कानूनों के लेकर केन्द्र सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच गतिरोध बरकरार है।

किसान संघों का कहना है कि नए कानूनों से एमएसपी व्यवस्था खत्म हो जाएगी, जिसके तहत सरकारी एजेंसियां किसानों से तय दामों पर फसल खरीदती हैं।

केन्द्र ने बुधवार को किसानों को भेजे गए प्रस्ताव में कहा था कि वह लिखित आश्वासन देने को तैयार है कि एमएसपी व्यवस्था बरकरार रहेगी और किसानों की अन्य चिंताओं पर भी विचार किया जाएगा। हालांकि किसान संघ केन्द्रीय कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो