लाइव न्यूज़ :

अगप विधायक पी बी चौधरी ने असम विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:57 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 मई असम गण परिषद के विधायक एवं पूर्व मंत्री फणी भूषण चौधरी ने बुधवार को प्रदेश के 15 वें विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली ।

प्रदेश के राज्यपाल जगदीश मुखी की अनुपस्थिति में मुख्य सचिव जिष्णु बरूआ ने सचिवालय में स्थित जनता भवन में चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी ।

चौधरी बोंगइगांव से आठ बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं और भाजपा की अगुवाई वाली पिछली असम सरकार में वह मंत्री रह चुके हैं ।

मुखी ने 21 मई को नव निर्वाचित असम विधानसभा के पहले सत्र की बैठक बुलायी है । प्रदेश में मुख्यमंत्री हिमंत ​बिस्व सरमा की अगुवाई वाली भाजपा, अगप एवं यूपीपीएल गठबंधन की सरकार है ।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि विधानसभा का यह सत्र तीन दिन का होगा और इस दौरान कोविड—19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा । उन्होंने कहा कि पहले दिन निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलायी जायेगी ।

संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने वाले कार्यकर्ता अखिल गोगोई प्रदेश में ऐसे पहले विधायक होंगे जो जेल में रहते हुये शपथ लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र