लाइव न्यूज़ :

अग्निवेश ने खुद पर हुए हमले को लेकर उठाए गंभीर सवाल, जानें अब तक के पूरे अपडेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 18, 2018 15:27 IST

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की।

Open in App

 झारखंड में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की। जिसके बाद हर कोई बीजेपी की इस पर तीखी आलोचना कर रहा है। स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े भी फाड़ डाले गए। हिन्दू संगठनों ने स्वामी अग्निवेश के दौरे का विरोध किया था और जब स्वामी अग्निवेश उनके सामने आए तो उन पर हमला कर दिया गया था। 

मंत्री के बोल

 इस घटना के बाद झारखंड सरकार के मंत्री का बयान भी आया है और उन्होंने स्वामी अग्निवेश पर हमला बोला है।झारखंड सरकार के मंत्री सीपी सिंह ने कहा, 'जहां तक मैं जानता हूं, स्वामी अग्निवेश को विदेश से फंड मिलता है। जो भगवा कपड़े वो पहनते हैं, केवल साधारण भारतीयों को भ्रमित करने के लिए है। वो फ्रॉड हैं, कोई स्वामी नहीं। उन्होंने अपने ऊपर हमला खुद करवाया ताकि सुर्खियां बटोर सकें। वहीं, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा  ने कहा है कि मैंने पहले ही कहा है कि मुझे इस विषय इतना ही कहना है कि मैं पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लाइव बहस की चुनौती दे चुका हूं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने कहा है कि हमें इस पर आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। 

राहुल गांधी का समर्थन

इसके पहले राहुल गांधी ने स्वामी अग्निवेश के साथ हुई मारपीट का वीडियो ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साथा है। बीजेपी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं सबसे ताकतवर के सामने झुकता हूं। किसी व्यक्ति की शक्ति ही मेरे लिए सबकुछ है। मैं अपना सत्तावादी वर्चस्व बनाए रखने के लिए घृणा और भय का इस्तेमाल करता हूं। मेरी कोशिश सबसे कमजोर व्यक्ति को कुचलने की होती है। मैं व्यक्तियों को उपयोगिता के आधार पर महत्व देता हूं। बताओ कि मैं कौन हूं?' 

स्वामी के बोल

उन्होंने कहा है कि जिनको गिरफ्तार किया गया था, उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। यह सब नाटक लगता है। डीआईजी के आदेश पर जांच भी फर्जी लगती है। मैं रांची हाई कोर्ट के किसी सिटिंग या रिटायर्ड जज द्वारा जांच चाहता हूं। मेरी हत्या की जा सकती थी। इसकी योजना पहले से बनाई गई थी

बताया जा रहा है कि दरअसल, स्वामी अग्निवेश लिट्टीपाड़ा में 195वां दामिन महोत्सव में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी बीच उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया गया और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि स्वामी अग्निवेश आदिवासियों और  ईसाई मिशनरियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात में साल 2011 में एक जनसभा के दौरान स्वामी अग्निवेश के साथ एक संत ने अभद्रता कर दी थी। जनसभा के दौरान संत ने स्वामी अग्निवेश को थप्पड़ मार दिया था। वह संत महंत नित्यानंद दास थे। वह अमरनाथ मंदिर के बारे में अग्निवेश द्वारा दिए गए बयान से नाराज था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरनाथ शिवलिंग का निर्माण कृत्रिम बर्फ से किया गया है। इसके बाद संत ने अग्निवेश पर जूता चलाने वाले को 51,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। महंत नित्यानंद दास ने उस समय थप्पड़ मार दिया था जैसे ही वह लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान अग्निवेश की पगड़ी भी नीचे गिर गई थी। 

टॅग्स :झारखंडराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील