लाइव न्यूज़ :

अगर जल्द नहीं बनी भारत में कोरोना दवाई तो GDP में आ सकती है भारी गिरावट: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 13, 2020 17:17 IST

रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारत में कोरोना वायरस को लेकर टिका जल्द नहीं बनाया गया तो भारत की जीडीपी में भारी गिरावट आ सकती है। भारतीय अर्थव्यवस्था 2020-21 में 7.5 प्रतिशत तक सिकुड़ने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 का टीका आने में यदि लंबा समय लगता है तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा पड़ सकता है। यदि टीका आने में लंबा समय लगा तो भारतीय अर्थव्यवस्था 2020-21 में 7.5 प्रतिशत तक सिकुड़ने का अनुमान है।

मुंबई: कोविड-19 का टीका आने में यदि लंबा समय लगता है तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा पड़ सकता है। वैश्विक ब्रोकिंग कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका सिक्युरिटीज के मुताबिक यदि टीका आने में लंबा समय लगा तो भारतीय अर्थव्यवस्था 2020-21 में 7.5 प्रतिशत तक सिकुड़ने का अनुमान है। हालांकि, परिस्थितियां यदि उम्मीद के मुताबिक रहती हैं तो तब ब्रोकिंग कंपनी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में चार प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया गया है।

कंपनी के अर्थशास्त्रियों ने एक हफ्ते के भीतर ही देश की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि को लेकर अपने अनुमान को संशोधित किया है। रपट के मुताबिक देश में आर्थिक गतिविधियों में आयी गिरावट के चलते यदि उम्मीद के अनुरूप स्थिति रहती है तब भी अर्थव्यवस्था चार प्रतिशत सिकुड़ने का अनुमान है।

हालांकि, इससे पहले कई विश्लेषकों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष के दौरान पांच प्रतिशत तक गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया है। रपट में कहा गया है कि कोरोना वायरस का टीका खोजा जाने को लेकर वैश्विक और घरेलू दोनों जगहों पर कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन टीका तैयार होने को लेकर अभी तक किसी समयसीमा की घोषणा नहीं की गई है।

रपट में कहा गया है, ‘‘यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के टीके का इंतजार एक साल तक करना पड़ता है तो देश की वास्तविक जीडीपी 7.5 प्रतिशत तक गिर सकती है।’’ विशेषज्ञों ने अनुमान जताया कि देश में आर्थिेक हालात को बेहतर बनाने के लिए 2020-21 में भारतीय रिजर्व बैंक नीतिगत दरों में दो प्रतिशत की और कटौती कर सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसआर्थिक समीक्षाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप