लाइव न्यूज़ :

आजम खान ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- 'ईद न मनाने वाले शैतान'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 00:03 IST

अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता आजम खान ने एक बार फिर से विवाद बयान दिया है। आजम खान ने इस बार ईद न मनाने वालों को शैतान कह दिया है। 

Open in App

अंबेडकरनगर(16 मार्च)।अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता आजम खान ने एक बार फिर से विवाद बयान दिया है। आजम खान ने इस बार ईद न मनाने वालों को शैतान कह दिया है। 

गुरुवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी संवैधानिक पद आसक्त व्यक्ति सदन के अंदर यदि यह बयान दे कि काट डालूंगा, औकात बता दूंगा, हथियार का जवाब हथियार से दूंगा तो यह अपराधियों की भाषा है। उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि ईद नहीं मनाऊंगा, लेकिन अगर वे ईद नहीं मनाएंगे, मैं होली नहीं मनाऊंगा तो मेरी सेवईं और उनकी गुझिया कौन खाएगा।

इतना ही नहीं वह यहीं नहीं रूके उन्होंने जो लोग ईद नहीं मनाते हैं उनकी तुलना इब्लीस (शैतान) से तक कर दी है। आजम ने कहा जो ईद नहीं मनाते वो शैतान हैं क्योंकि केवल शैतान  ही इस्लम के मुताबिक ईद नहीं मनाता है। उपचुनाव में जीत से भी वह खासा उत्साहित दिखे। 

उन्होंने बसपा सुप्रीमो से अपने तल्ख रिश्ते को नकारते हुए कहा कि हमें तो गरीब-तबके का साथ देने वाले सभी लोगों का साथ पसंद है। फिलहाल उनके इस बेतुके बयान की एक बार फिर से आलोचना की जा रही है। विपक्ष ने कहा कि इस तरह से किसी को शैतान कहना गलत है इसके लिए आजम खान को माफी मांगनी चाहिए। 

टॅग्स :आज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा?, जाली पैन कार्ड बनवाने के मामले में दोषी, 50–50 हजार रुपये जुर्माना

भारत'माफिया नंबर 1 आपके सामने खड़ा है': आजम खान ने यूपी को माफिया मुक्त राज्य बनाने पर सीएम योगी के बयान पर दी प्रतिक्रिया | VIDEO

भारतलखनऊ में अखिलेश यादव से मिले आजम खान, कहा-बिहार में 'जंगल राज', जंगलों में तो कोई इंसान रहता ही नहीं, मैं कैसे जा सकता हूँ?

भारतयूपी राजनीतिः आखिर क्या गुल खिलाएंगे इरफान सोलंकी-आजम खान, जमानत पर छूटने के बाद दो घंटे तक भेंट, सपा परिवार में सुगबुगाहट

भारतमायावती ने किया ऐलान, बसपा अकेले लड़ेगी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव, आजम खान के पार्टी में शामिल होने की खबरों पर भी बोलीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए