लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर सीट: अंसारी के भाई अफजाल ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को 1.19 लाख वोटों से हराया

By भाषा | Updated: May 24, 2019 01:20 IST

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सिन्हा एक लाख 19 हजार 392 वोटों से अफजाल अंसारी से चुनाव हार गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिन्हा को चार लाख 46 हजार 690 वोट मिले जबकि बसपा के अफजाल अंसारी को पांच लाख 66 हजार 82 वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सिन्हा 32 हजार वोटों से चुनाव जीते थे। मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘ आपने फकीर की झोली भर दी है । हमने नये भारत के निर्माण के लिये जनादेश मांगा था और लोगों ने हमें इसके लिये आशीर्वाद दिया है ।’’

 केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा गाजीपुर सीट पर बसपा के अफजाल अंसारी से 1.19 लाख वोटों से चुनाव हार गये है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सिन्हा एक लाख 19 हजार 392 वोटों से अफजाल अंसारी से चुनाव हार गये हैं। सिन्हा को चार लाख 46 हजार 690 वोट मिले जबकि बसपा के अफजाल अंसारी को पांच लाख 66 हजार 82 वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सिन्हा 32 हजार वोटों से चुनाव जीते थे। 

चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना के आंशिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा इस बार 2014 से बेहतर प्रदर्शन करके 300 का आंकड़ा पार करने जा रही है । अभी तक घोषित परिणामों में अमेठी से राहुल गांधी, पटना से शत्रुघ्न सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, मिलिन्द देवड़ा, उर्मिला मतोंडकर, मुक्केबाज एवं कांग्रेस प्रत्याशी विजेन्द्र, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा, केन्द्रीय मंत्री अनंत गीते एवं हंसराज अहीर, बेगुसराय से कन्हैया कुमार, आप उम्मीदवार आतिशी पीछे चल रहे हैं या हार चुके हैं।

मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘ आपने फकीर की झोली भर दी है । हमने नये भारत के निर्माण के लिये जनादेश मांगा था और लोगों ने हमें इसके लिये आशीर्वाद दिया है ।’’

टॅग्स :गाजीपुरमनोज sinha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारतKashmir Shutdown: कश्मीर के स्कूल-कॉलेजों में 2 दिनों तक लगा ताला, खामेनेई की हत्या के विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशासन का फैसला

भारतजम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति के बारे में बताया, राज्य का दर्जा देने के मुद्दे का कोई जिक्र नहीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए