लाइव न्यूज़ :

चुनाव के बाद महागठबंधन तय करेगा असम के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 फरवरी असम में कांग्रेस नीत विपक्षी महागठबंधन ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद का उसका उम्मीदवार विधानसभा चुनाव के बाद अन्य घटक दलों के साथ चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

महागठबंधन के घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में असम के पार्टी प्रभारी कांग्रेस महासचिव अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि इस गठबंधन की मुख्य चिंता भाजपा एवं उसके सहयोगियों को हराना है।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव हो जाने के बाद सभी दल साथ बैठेंगे और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में तय करेंगे। ’’

सिंह ने कहा कि हग्रमा मोहिलारी की अगुवाई वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के विपक्षी गठबंधन में आ जाने के बाद महागठबंधन आगामी चुनाव में विधानसभा की कुल 126 में 100 सीटें जीतने के लक्ष्य तक जरूर पहुंच जाएगा।

सन् 2001 से असम में 15 सालों तक सत्तासीन रही कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए एआईयूडीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, आचंलिक गण मोर्चा के साथ मिलकर एक महागठबंधन बनाया। शनिवार को बीपीएफ भी उसके साथ हो चला।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शुक्रवार एवं शनिवार को गठबंधन के कई नेताओं से मुलाकात की थी और कहा था कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव लडे़गी लेकिन राजद के इस महागठबंधन में शामिल होने का कोई औपचारिक निर्णय नहीं हुआ है।

भाजपा नीत सरकार का हिस्सा रहे बीपीएफ ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह भाजपा के साथ दोस्ताना संबंध या गठबंधन में नहीं रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने दो नये क्षेत्रीय दलों-- असम जातीय परिषद एवं राइजोर दल को महागठंधन से जुड़ने का न्यौता दिया।

राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।

भाजपा असम गण परिषद और यूनाईटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ चुनाव में उतरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो