लगातार बारिश के बाद मुंबई शहर की रफ्तार थमी, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा शिवसेना पर निकला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 2, 2019 05:52 PM2019-07-02T17:52:23+5:302019-07-02T17:52:23+5:30

सोशल मीडिया यूजर मीम देव ने ट्विटर पर शिवसेना को निशाना बनाते हुए शाहरुख खान की फिल्म “स्वदेश” की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें शाहरुख खान नाव में बैठे हैं, और तंज कसा, “मुंबई के लोग दफ्तर जा रहे हैं# मुंबईरेनलाइव”।

After the continuous rains, the city of Mumbai, the anger of the people on the social media got on the Shiv Sena. | लगातार बारिश के बाद मुंबई शहर की रफ्तार थमी, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा शिवसेना पर निकला

ट्विटर इस्तेमाल करने वाले और मुंबई पुलिस भी जलभराव के बारे में बता रहे हैं लेकिन महापौर कह रहे हैं कि जलभराव जैसी कोई बात नहीं है और सब कुछ ठीक है?”

Highlights“सांसदों को अयोध्या ले जाने के बजाए, अगर पार्षदों को आसपास ले जाया गया होता,तो आज शहर ‘तुंबई’ (जलमग्न) नहीं बनता।” पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली भी मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे।

लगातार बारिश के बाद मुंबई शहर की रफ्तार थमी तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा करीब दो दशकों से बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) पर काबिज शिवसेना पर निकला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर एक मीम काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इटली के वेनिस शहर की तुलना मध्य मुंबई के परेल की जलमग्न सड़कों से की गई है।

एक अन्य मीम में हिंदी फिल्म ‘ग्रेट गैंबलर’ का एक दृश्य दिखाया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन और जीनत अमान एक गंडोला में बैठे हैं और गंडोला चलाने वाले से कहते हैं, “भइया गोरेगांव लेना”। सोशल मीडिया यूजर मीम देव ने ट्विटर पर शिवसेना को निशाना बनाते हुए शाहरुख खान की फिल्म “स्वदेश” की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें शाहरुख खान नाव में बैठे हैं, और तंज कसा, “मुंबई के लोग दफ्तर जा रहे हैं# मुंबईरेनलाइव”।

एक अन्य वायरल तस्वीर में बाघ (शिवसेना का चुनाव चिन्ह) जलमग्न सड़कों पर नाव में घूमता दिख रहा है। शिवसेना पर तंज कसते हुए एक स्थानीय निवासी ने ट्वीट किया, “सांसदों को अयोध्या ले जाने के बजाए, अगर पार्षदों को आसपास ले जाया गया होता,तो आज शहर ‘तुंबई’ (जलमग्न) नहीं बनता।”

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली भी मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे, जिन्होंने सोमवार को दावा किया था कि शहर में कहीं जलभराव नहीं है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, “जलभराव की वजह से मुंबईकर शहर भर में फंसे हुए हैं।

ट्विटर इस्तेमाल करने वाले और मुंबई पुलिस भी जलभराव के बारे में बता रहे हैं लेकिन महापौर कह रहे हैं कि जलभराव जैसी कोई बात नहीं है और सब कुछ ठीक है?” 

Web Title: After the continuous rains, the city of Mumbai, the anger of the people on the social media got on the Shiv Sena.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे