लाइव न्यूज़ :

शाजापुर कलेक्टर के औकात वाले बयान के बाद देवास की तहसीलदार ने किसान को कहा चूजा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 15, 2024 23:09 IST

मध्य प्रदेश के देवास की सोनकच्छ तहसील के एक गांव में लाइट के पोल को लेकर तहसीलदार ने किसान को चूजा कह दिया। बिजली के पोल लगाने को लेकर बहस इस तरह हुई की सोनकच्छ की महिला तहसीलदार ने बिगड़े बोल बोलते हुए किसान को चूजा कहा। वही पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए सीएम मोहन यादव ने तहसीलदार को मुख्यालय अटैच कर दिया है।

Open in App

मध्य प्रदेश में ड्राइवर को औकात दिखाने वाले शाजापुर कलेक्टर का मामला अभी थमा नहीं था। की देवास के सोनकच्छ में महिला तहसीलदार का किसानों को अपशब्द कहने वाला वीडियो सामने आ गया। खेत में बिजली का पोल लगाने को लेकर किसान और महिला तहसीलदार आमने-सामने आ गए और संवाद के दौरान महिला तहसीलदार ने किसान को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया। ग्रामीण पर गुसाईं तहसीलदार ने कहा- चूजे हैं, अंडे से निकले नहीं, मरने की बात करते हैं।

 सोशल मीडिया पर महिला तहसीलदार का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार भी एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास के सोनकच्छ में तहसीलदार के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर को निर्देश जारी किया और देवास कलेक्टर ने तहसीलदार को जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया है।

 जाने पूरा मामला 

देवास के सोनकच्छ तहसील के एक गांव में खेत में लाइट के पोल लगाने को लेकर किसान आपत्ति जताने के लिए पहुंचे थे। लेकिन बात इतनी बड़ी कि तहसीलदार अंजली गुप्ता आपा खो बैठी  और किसानों को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। महिला तहसीलदार किसानों को डांटती फटकारती  हुई नजर आई। तहसीलदार ने किसानों को लेकर कहा की अंडे से निकले नहीं और इतनी मरने मरने की बात करते हैं

 दरअसल किसान ने अंग्रेजी में तहसीलदार से कहा था यू आर रिस्पांसिबल। और इसी को लेकर महिला तहसीलदार भड़क गई। वायरल वीडियो गुरुवार का है लेकिन इस वीडियो के आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ कर दिया की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं होगी और इसी के बाद महिला तहसीलदार को जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर