लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने कहा, लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार बने रहने पर संदेह

By भाषा | Updated: May 18, 2019 05:39 IST

Open in App

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्य में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार को ‘‘अंदरूनी कलह और भ्रम का केंद्र’’ बताते हुए लोकसभा चुनावों के बाद सरकार के बने रहने पर संदेह व्यक्त किया। भाजपा नेता ने यह टिप्पणी हुबली में तब की जब उनसे मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुखमंत्री बनने को लेकर ट्विटर पर बयानबाजी के बारे में पूछा गया।

कुमारस्वामी की इस टिप्पणी से उनके और सिद्धरमैया के बीच ट्विटर पर बहस शुरू हो गई थी कि खड़गे को इस पद की बहुत समय पहले ही पेशकश की जानी चाहिए था। कुमारस्वामी की टिप्पणी के जवाब में सिद्धरमैया ने सुझाव दिया था कि कुमारस्वामी के बड़े भाई एच डी रेवन्ना भी राज्य का एक मुख्यमंत्री के तौर पर नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कांग्रेस और जदएस विवादों का केंद्र है। लोग क्या सोचते होंगे जब सिद्धरमैया कहते हैं कि रेवन्ना मुख्यमंत्री होने चाहिए और तब कुमारस्वामी कहते हैं कि खड़गे को मुख्यमंत्री होना चाहिए था...यह जनता को धोखा देने की तरह है।’’

अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘सवाल तब उठेगा जब सरकार बचेगी। भविष्य लोकसभा चुनाव और दो उपचुनाव (चिंचोली और कुंडगोल विधानसभा क्षेत्रों) के परिणामों पर निर्भर करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के बाद (कर्नाटक की) राजनीति में उथल पुथल होगा। मैं नहीं मानता कि कांग्रेस और जदएस सरकार में लंबे तब चलेंगे।’’

उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और चुनाव परिणामों का कर्नाटक पर प्रभाव होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण