लाइव न्यूज़ :

लेनिन की मूर्ति के बाद तमिलनाडु में पेरियार की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, दो व्यक्ति गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2018 03:42 IST

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी 'पेरियार' की मूर्ति को भी कथित रूप से क्षतिग्रस्त किया गया।

Open in App

चेन्नई, 7 मार्च: त्रिपुरा में रूसी क्रांति के नायक व्लादिमिर लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद मंगलवार को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी 'पेरियार' की मूर्ति को भी कथित रूप से क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस के मुताबिक नशे में आए दो व्यक्तियों ने इस घटना अंजाम दिया। इस घटना के कुछ घंटे पहले ही बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट लिखा था।

 बीजेपी नेता एच राजा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था 'लेनिन कौन है तथा लेनिन और भारत के बीच क्या संबंध है? भारत और कम्युनिस्टों के बीच क्या संबंध है? आज त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति हटाई गई और कल तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति होगी। ' हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया।  पेरियार की मूर्ति के चश्मे और नाक को नुकसान पहुंचाया गया।  पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए व्यक्ति में एक बीजेपी का सदस्य तो दूसरा सीपीआई का कार्यकर्ता है। 

इससे पहले मंगलवार दिन में ही बीजेपी के कुछ संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को गिरा दिया था। बता दें कि त्रिपुरा में प्रशासन, भारतीय जनता पार्टी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से सभी से शांति बनाए रखने के आह्वान के बावजूद यहां चुनाव के बाद की हिंसा मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रही। एक माकपा नेता के मुताबिक रूसी समाजवादी क्रांति के अगुवा ब्लादिमीर लेनिन की 11.5 फीट ऊंची फाइबर की मूर्ति को सोमवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से गिरा दिया। माकपा नेता हरिपदा दास ने मंगलवार को मीडिया से कहा, 'बीजेपी समर्थक बेलोनिया में सरकारी कॉलेज के पास लेनिन की मूर्ति गिराने के बाद 'भारत माता की जय' के नारे लगाने लगे।" उन्होंने कहा कि इस मूर्ति को अगरतला से 90 किलोमीटर दूर दक्षिण त्रिपुरा के जिला मुख्यालय बेलोनिया में एक वर्ष पहले लगाया गया था।

टॅग्स :तमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर