लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव के बाद सिद्धरमैया का दावा- 'मैं सिर्फ अभी नहीं पिछले 6 महीने से कह रहा हूं कि हम सरकार बनाएंगे'

By भारती द्विवेदी | Updated: May 13, 2018 01:19 IST

कर्नाटक विधानसभा के लिए वोटों की गिनती 15 मई को होनी है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। अलग-अलग टीवी चैनलों ने अपना-अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ये दावा कर रही हैं कि वो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। ऐसे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दावा किया है कि उनकी ही सरकार बनेगी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा है- 'मैं सिर्फ अभी नहीं बल्कि पिछले 6 महीने से ये कह रहा हूं कि हम पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।'

वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी ये कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस दोबारा सरकार बनायेगी। कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों पर कहा कि एक पीएम के लिए इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती है। पीएम ने इतिहास को गलत तरीके से दिखाया है, जो कि गलत है।

 

कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को शाम 6 बजे चुनाव खत्म हुए थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इसबार कुल 70 फीसदी मतदान हुआ है। इस चुनाव में नेताओं की अपील पर मतदाताओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के बाद एबीपी न्यूज-सीएसडीएस, न्यूज 24-चाणक्य, टाइम्स नाउ-वीएमआर और इंडिया टुडे इत्यादि टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। ग्यारह में से सात ने बीजेपी को कर्नाटक की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का दावा किया है। वहीं चार चैनलों ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। अधिकांश सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की है। इस स्थिति में जेडीएस किंगमेकर साबित हो सकता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिद्धारमैयाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो