लाइव न्यूज़ :

'मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं', 'आप' में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही अली मेहदी व 2 नवनिर्वाचित पार्षद कांग्रेस में वापस लौटे

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2022 15:23 IST

शुक्रवार रात को पार्षद सबिला बेगम के पति और कांग्रेस नेता खुशनूद खान ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की।  कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'उन्हें आप में लिया गया और फोटो खिंचवाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी समेत कई पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।हालांकि कुछ ही घंटों में वे कांग्रेस में वापस लौट आए।अली मेहदी ने वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगी है।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के नतीजे आने के महज दो दिनों के बाद ही दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी  आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि 48 घंटे के भीतर ही वह दोबारा कांग्रेस में लौट आए। अपने किए पर पछताते हुए अली मेहदी ने माफी मांगते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है। इतना ही नहीं उन्होंने बाकी दो पार्षदों के भी कांग्रेस में बने रहने का दावा भी किया।

शुक्रवार सुबह मेहदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपनी "गलती" के लिए दरियादिली से माफी मांगी और कहा, "मैं राहुल गांधी का कार्यकर्ता हूं।" वीडियो में मेहदी को कहते सुना जा सकता हैः ''मुझे कोई पोस्ट नहीं चाहिए। मैं राहुल गांधी का कार्यकर्ता बनकर रहूंगा, मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। मैं उस गलती की राहुल गांधीजी से, प्रियंका गांधीजी से, सभी क्षेत्रवासियों से और कांग्रेस पार्टी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।'' 

अली मेहदी आगे कहते हैं-  ''मैं कांग्रेस पार्टी का हूं, था और रहूंगा। कांग्रेस पार्टी मेरे दिल में है। मेरे पिताजी 40 साल से कांग्रेस पार्टी में हैं। मुझसे जो गलती हुई है, उसके लिए क्षमा मांगता हूं। मेरे दो अन्य साथियों ने भी वीडियो पोस्ट की है। मेरे बाकी ब्लॉक अध्यक्ष आ रहे हैं, वे भी वीडियो डालेंगे। हम कांग्रेस पार्टी में हैं, थे और रहेंगे। जय हिंद।''

शुक्रवार रात को पार्षद सबिला बेगम के पति और कांग्रेस नेता खुशनूद खान ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की।  कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'उन्हें आप में लिया गया और फोटो खिंचवाया गया। उन्हें एहसास हुआ कि उनका इस्तेमाल करने का प्रयास किया गया था। वह कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे।'

गौरतलब है कि दल-बदल कानून एमसीडी चुनाव पर लागू नहीं होता है। इससे पहले ‘आप’ नेता दुर्गेश पाठक ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्होंने (पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम को देखकर आप में शामिल होने का फैसला किया। 

टॅग्स :कांग्रेसआम आदमी पार्टीदिल्ली एमसीडी चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण