लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी ड्रोन की चाल नाकाम, गुजरात के कच्छ में भारतीय सेना ने मार गिराया

By भाषा | Updated: February 26, 2019 13:08 IST

सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे आवाज सुनने के बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे और ड्रोन का मलबा देखा।

Open in App

गुजरात के कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन का मलबा कच्छ के अब्दासा तालुका के ननघाटाद गांव के पास दिखा है।

सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे आवाज सुनने के बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे और ड्रोन का मलबा देखा। यह पूछने पर कि क्या भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है, पुलिस के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि 'ऐसी एक घटना हुई है, हम उसकी जांच कर रहे हैं।' 

अधिकारी ने हालांकि और जानकारी देने से इंकार कर दिया। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर, पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बम गिराए। 

सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिन बाद की गई है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

उन्होंने बताया कि मिराज 2000 लड़ाकू जेट विमानों ने बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोटी में जैश ए मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर सुनियोजित हमला कर बम गिराए और उन्हें नष्ट किया।

अभियान के बारे में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे