लाइव न्यूज़ :

Gandhi Statue Vandalized: कनाडा के बाद पंजाब के भठिंडा में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा

By रुस्तम राणा | Updated: July 16, 2022 17:47 IST

तोड़ी गई गांधी की प्रतिमा रमन मंडी के एक सार्वजनिक पार्क में स्थित थी। थाना प्रभारी (सदर) हरजोत सिंह मान के साथ रमन मंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात की हैतोड़ी गई गांधी की प्रतिमा रमन मंडी के एक सार्वजनिक पार्क में स्थित थी

भठिंडा:कनाडा के बाद पंजाब के भठिंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी गई है। बापू की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों के द्वारा तोड़ा गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। तोड़ी गई गांधी की प्रतिमा रमन मंडी के एक सार्वजनिक पार्क में स्थित थी। थाना प्रभारी (सदर) हरजोत सिंह मान के साथ रमन मंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा, इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बर्बरता की कड़ी निंदा की है और जिला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंगला ने अपराध के पीछे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। 

भटिंडा में यह घटना कनाडा के ओंटारियो प्रांत में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़े जाने के कुछ ही दिनों बाद घटित हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों ओंटारियो प्रांत के योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में विष्णु मंदिर में प्रतिमा को तोड़ा गया था। स्थानीय पुलिस ने बर्बरता को घृणा और "पूर्वाग्रह से प्रेरित घटना" के रूप में वर्णित किया।

टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ट्विटर पर कहा कि हम रिचमंड हिल के विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को अपवित्र करने से व्यथित हैं। बर्बरता के इस आपराधिक, घृणित कृत्य ने कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को बहुत आहत किया है। हम इस घृणा अपराध की जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

टॅग्स :महात्मा गाँधीबठिंडाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील