लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन के 27 दिन बाद राज्यसभा सचिवालय में कामकाज हुआ शुरू

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:38 IST

लॅाकडाउन) के 27 दिन बाद राज्यसभा सचिवालय में सभी एहतियाती उपाय अपनाते हुये सोमवार से कामकाज शुरू हो गया, हालांकि इस दौरान सिर्फ आवश्यक कार्यों के निष्पादन की ही अनुमति दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस दौरान सिर्फ ऐसे महत्वपूर्ण काम करने की अनुमति दी है जिनके निष्पादन को लंबित नहीं रखा जा सकता हो।लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से बंद के नियमों में आंशिक ढील दिये जाने के बाद काम शुरु करने का फैसला किया गया।

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के कारण घोषित पूर्ण बंद (लॅाकडाउन) के 27 दिन बाद राज्यसभा सचिवालय में सभी एहतियाती उपाय अपनाते हुये सोमवार से कामकाज शुरू हो गया, हालांकि इस दौरान सिर्फ आवश्यक कार्यों के निष्पादन की ही अनुमति दी गयी है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से बंद के नियमों में आंशिक ढील दिये जाने के बाद काम शुरु करने का फैसला किया गया।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस दौरान सिर्फ ऐसे महत्वपूर्ण काम करने की अनुमति दी है जिनके निष्पादन को लंबित नहीं रखा जा सकता हो। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन लागू होने के साथ ही 25 मार्च से राज्यसभा सचिवालय को बंद कर दिया गया था। नायडू ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘25 मार्च से लागू पूर्ण बंद के 27 दिन बाद आज राज्यसभा सचिवालय ने अपना कार्य पुनः प्रारंभ किया।’’

नायडू ने राज्यसभा सचिवालय के सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिये सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बंद के दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए, सिर्फ ऐसे महत्वपूर्ण कामकाज ही निष्पादित किए जाएं जिन्हें लंबित नहीं रखा जा सकता ।

’’ नायडू ने संक्रमण रोधी सभी जरूरी एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘निर्देश दे दिए गए हैं कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं और उनके प्रबंध किए जाएं। इसके लिए संसद भवन के प्रवेश द्वार पर ही सभी वाहनों को संक्रमणमुक्त किया जाता है तथा अधिकारियों, कर्मचारियों के तापमान की जांच की जाती है।’’

नायडू ने राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों और जनसामान्य से अपील करते हुये कहा, ‘‘मैं सभी संबद्ध लोगों से आग्रह करता हूं कि आज से प्रारंभ हो रही आंशिक ढील के दौरान भी कार्यस्थल तथा वाणिज्यिक या व्यावसायिक स्थानों पर संक्रमण के विरुद्ध सुरक्षा और सावधानी के सभी प्रावधान किए जायें।’’ 

टॅग्स :दिल्लीराज्य सभालोकसभा संसद बिलसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट