लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान ने कोरोना वायरस का टीका भेजने के लिये भारत को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: February 7, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी भारत ने रविवार को अफगानिस्तान को कोरोना वायरस के टीके की 5,00,000 खुराक भेजी है । अफगानिस्तान ने टीका भेजने के लिये आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहृदयता और दोनों देशों के बीच मजबूत गठजोड़ की प्रतिबद्धता का प्रमाण है ।

अधिकारियों ने बताया कि भारत ने भेंट स्वरूप कोरोना वायरस के टीके की खेप भेजी है ।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमर ने अपने ट्वीट में टीके की खेप भेजने और महामारी को फैलने से रोकने में मदद करने के लिये अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर , भारत के लोगों और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया ।

अतमर ने भारत के सहयोग को सहृदयता और मजबूत गठजोड़ की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रतीक बताया ।

भारत की ओर से भेजे गए कोरोना वायरस के टीके की खेप को अफगानिस्तान के कार्यकारी लोक स्वास्थ्य मंत्री वाहीद मजरोह ने काबुल में भारतीय दूतावास के प्रभारी रघुराम एस से ग्रहण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू