लाइव न्यूज़ :

वीडियो: भारत पहुंचने के बाद भावुक हुए सिख अफगान सांसद, बोले- 20 साल में जो भी बना था, सब खत्म हो गया

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2021 14:12 IST

भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान 168 लोगों के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचा। इसमें 107 भारतीय शामिल थे। साथ ही दो अफगान सांसद भी भारत पहुंचे। इसमें नरेंद्र सिंह खालसा भी शामिल रहे जो भारत पहुंचने के बाद भावुक हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअफगान सांसद नरेंद्र सिंह खालसा भारत पहुंचने के बाद बेहद भावुक नजर आए।नरेंद्र सिंह खालसा ने पत्रकारों से भावुक होते हुए कहा, 'पिछले 20 साल में जो भी बना था, सब खत्म हो गया।'भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान 168 लोगों के साथ रविवार सुबह हिंडन एयरबेस पहुंचा था।

नई दिल्ली: तालिबान के कब्जे में अफगानिस्तान के आने के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा वहां से बचाकर निकाले गए 24 सिखों में दो अफगान सांसद भी शामिल थे। भारत पहुंचने के बाद इनमें से एक सांसद नरेंद्र सिंह खालसा बेहद भावुक नजर आए और कैमरे के सामने उनके आंसू छलक उठे।

भारत पहुंचने के बाद उनसे अफगानिस्तान की परिस्थिति पर पूछे गए सवाल पर नरेंद्र सिंह खालसा ने कहा, 'मुझे रोना आ रहा है...पिछले 20 साल में जो भी बना था, सब खत्म हो गया। अब सबकुछ जीरो हो गया है।' नरेंद्र खालसा ने ये बात दिल्ली के करीब हिंडन एयर बेस पर पत्रकारों से बात करने के दौरान कही। भारतीय वायुसेना का विमान रविवार सुबह यहीं पहुंचा था।

भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान 168 लोगों के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचा। इसमें 107 भारतीय शामिल थे। भारत को काबुल से भारतीयों को निकालने के लिए दिन में दो फ्लाइट लाने की अनुमति मिली है। सी-17 विमान के अलावा अफगानिस्तान से तीन और फ्लाइट आई जिसमें भारतीयों को लाया गया।

ये तीन फ्लाइट एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की थी। तीनों फ्लाइट आज ही तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे से दिल्ली पहुंचे।

अफगानिस्तान से 400 लोगों को वापस लाया गया भारत

भारत काबुल सेअपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों के तहत तीन उड़ानों के जरिए अपने 329 नागरिकों और दो अफगान सांसद समेत करीब 400 लोगों को रविवार को देश वापस लाने में कामयाब रहा।

भारतीय वायुसेना के सी-19 सैन्य परिवहन विमान के जरिए 107 भारतीयों और 23 अफगान सिखों एवं हिंदुओं समेत कुल 168 लोगों को काबुल से दिल्ली के निकट हिंडन वायुसेना अड्डे पर लाया गया। साथ ही 87 भारतीयों और दो नेपाली नागरिकों के एक अन्य समूह को दुशाम्बे से एअर इंडिया के एक विशेष विमान से वापस लाया गया। 

इससे एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के एक विमान के जरिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे ले जाया गया था। इस बीच, अमेरिका और नाटो के विमान के जरिए पिछले कुछ दिन में काबुल से दोहा ले जाए गए 135 लोगों के एक समूह को एक विशेष विमान से दोहा से दिल्ली लाया गया। 

भारत ने अमेरिका, कतर, ताजिकिस्तान और कई अन्य मित्र देशों के साथ समन्वय स्थापित करके अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण