लाइव न्यूज़ :

मुश्किल दौर से गुजर रहा अफगानिस्तान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मुसीबतों का अंत होगा: अफगान राजदूत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:43 IST

Open in App

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने कहा कि उनका देश एक कठिन समय से गुजर रहा है और केवल बेहतर नेतृत्व, सहानुभूतिपूर्ण रवैये और अफगान लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन से ही ‘‘मुसीबतों’’ का अंत होगा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की ‘‘पीड़ा’’ मानव निर्मित है। उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में अफगान लोगों की पीड़ा पर सभी ‘‘भारतीय मित्रों’’ और नई दिल्ली में राजनयिक मिशनों से मिले सहानुभूतिपूर्ण और समर्थन जाहिर करने वाले संदेशों की सराहना की। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत लगभग सभी महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों में कब्जा करने के कुछ दिनों बाद उनका यह बयान आया है। मामुन्दजई ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं पिछले कुछ हफ्तों में, विशेष रूप से पिछले सात से आठ दिनों में अफगानों की पीड़ा पर सभी भारतीय मित्रों और नई दिल्ली में राजनयिक मिशनों के सहानुभूतिपूर्ण और समर्थन दिखाने वाले संदेशों की सराहना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान एक कठिन समय से गुजर रहा है, और केवल अच्छा नेतृत्व, सहानुभूतिपूर्ण रवैये और अफगान लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन से ही इन दुखों को कुछ हद तक समाप्त किया जा सकता है।’’ अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में खराब होती सुरक्षा स्थिति की पृष्ठभूमि में भारत अफगान राजधानी से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों के तहत तीन उड़ानों के जरिए दो अफगान सांसदों समेत 392 लोगों को रविवार को देश वापस ले आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब