लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय का अफगानिस्तान प्रकोष्ठ 24 घंटे कर रहा है काम

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:48 IST

Open in App

काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद विदेश मंत्रालय द्वारा अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की सहायता के लिये स्थापित विशेष प्रकोष्ठ 24 घंटे काम कर रहा है और मदद मांगने वाले से जानकारी प्राप्त करने एवं उन्हें आगे के कदम के बारे में सुझाव दे रहा है। विदेश मंत्रालय ने 16 अगस्त को ‘विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ’ की स्थापना की थी ताकि व्यवस्थित तरीके से अफानिस्तान से वापसी और अन्य अनुरोधों के संबंध में समन्वय स्थापित किया जा सके । मामले से परिचित लोगों का कहना है कि इस प्रकोष्ठ में विदेश मंत्रालय के युवा अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं और उनका मार्गदर्शन वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं । इसमें 20 से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी फोन कॉल सुन रहे हैं, ई मेल एवं व्हाट्सएप संदेशों का जवाब दे रहे हैं तथा सम्पर्क करने वाले लोगों की वर्तमान स्थिति एवं कुशलक्षेम की जानकारी ले रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि इसके तहत अफगानिस्तान में अभी भी मौजूद भारतीयों के आंकड़ों को अद्यतन किया जा रह है तथा मदद मांगने वाले से जानकारी प्राप्त करने एवं उन्हें आगे के कदम के बारे में सुझाव दिया जा रहा है। इस प्रकोष्ठ का गठन काबुल स्थित भारतीय दूतावास से कर्मियों के भारत लौटने से पहले किया गया था ताकि अफगानिस्तान में फंसे शेष भारतीयों से निर्बाध सम्पर्क सुनिश्चित किया जा सके । उल्लेखनीय है कि इसी महीने अमेरिकी सैनिकों के वापस लौटने के बीच तालिबान ने अफगानिस्तान के सभी प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया । मंगलवार को भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी से सभी राजनयिकों एवं अन्य कर्मियों को वापस निकालने का काम पूरा कर लिया । भारतीय राजदूत एवं कर्मियों सहित करीब 200 लोगों को दो सैन्य विमानों से बाहर निकालने का काम अमेरिका की मदद से पूरा किया गया । विदेश मंत्रालय का कहना है कि अब पूरा ध्यान अफगानिस्तान की राजधानी से सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित करने पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व'पाकिस्तान की ओर से….अफगानिस्तान की संप्रभुता पर खुला हमला': काबुल हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील