आज सऊदी की यात्रा पर जाएंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, हो सकते हैं अहम सौदे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 6, 2018 01:35 AM2018-02-06T01:35:58+5:302018-02-06T01:42:35+5:30

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज (6 फरवरी) सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगी। 6-8 फरवरी की अपनी इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुषमा स्वराज खाड़ी देशों के प्रतिष्ठित महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

affairs minister sushma swaraj will visit to saudi arabia on tuesday | आज सऊदी की यात्रा पर जाएंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, हो सकते हैं अहम सौदे

आज सऊदी की यात्रा पर जाएंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, हो सकते हैं अहम सौदे

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज (6 फरवरी) सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगी। 6-8 फरवरी की अपनी इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुषमा स्वराज खाड़ी देशों के प्रतिष्ठित महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। कहा जा रहा है इस यात्रा से भारत को अहम सौदों का लाभ मिल सकता है।

सऊदी नेशनल गार्ड के मंत्री प्रिंस खालिद बिन, अब्दुलाजिज बिन मोहम्मद बिन एयाफ ने अल-मुक्रिन अल-सऊद के साथ एक संयुक्त प्रेस सम्मेलन करते हुए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि इस महोत्सव में भारत की भागीदारी बहुआयामी होगी, जो भारत के लिए लाभकारी होगी। हमारे पास एक भारतीय मंच होगा जहां पर हम कई भारतीय विषयों और योजनाओं को पेश करेंगे। 

भारत को एक मेहमान देश के तौर पर महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। सिंह ने कहा कि हम सऊदी अरब शासन के साथ अपने बहुत गहरे सभ्यतागत और सामरिक संबंधों को महत्व देते हैं। वहीं, सुषमा यहां भारत के व्यापार के मजबूत करने का प्रस्ताव भी रख सकती हैं।
 

Web Title: affairs minister sushma swaraj will visit to saudi arabia on tuesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे