लाइव न्यूज़ :

MP के उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन और पुलिस टीम पर हमला, पथराव में एक उपनिरीक्षक, 3 पुलिसकर्मी घायल

By बृजेश परमार | Updated: February 4, 2023 08:50 IST

घट्टिया अनुविभाग का प्रशासनिक अमला शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर थाना पुलिस एवं पानबिहार चौकी के बल को लेकर झीतरदेवी गांव में गया था। यहां अतिक्रामकों ने गांव के अंदर शासकीय जमीन पर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर आसपास तार फेंसिंग कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपथराव में घट्टिया थाना के एक एएसआई सहित 4 कर्मचारियों को चोंट आई है। जेसीबी सहित पुलिस के एक वाहन में तोड़फोड़ भी की गई है। हालांकि पुलिसबल ने बाद में स्थिति को नियंत्रण में लिया।

उज्जैन। घट्टिया तहसील अंतर्गत झीतरदेवी गांव में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन एवं पुलिस के दल पर अतिक्रामकों ने पथराव कर दिया। आकस्मिक रूप से हुए हमले से घबराकर दल को गांव से बाहर आना पड़ा। पथराव में घट्टिया थाना के एक एएसआई सहित 4 कर्मचारियों को चोंट आई है। वहीं जेसीबी सहित पुलिस के एक वाहन में तोड़फोड़ भी की गई है। हालांकि पुलिसबल ने बाद में स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घट्टिया अनुविभाग का प्रशासनिक अमला शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर थाना पुलिस एवं पानबिहार चौकी के बल को लेकर झीतरदेवी गांव में गया था। यहां अतिक्रामकों ने गांव के अंदर शासकीय जमीन पर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर आसपास तार फेंसिंग कर दी थी। इस तार फेंसिंग से गांव की एक गली का रास्ता अवरूद्ध हो रहा था।

गांव के लोंगों को प्रतिमा स्थापना से कोई दिक्कत नहीं है। तार फेंसिंग से ही आपत्ति है।प्रशासनिक अमले ने स्थल पर पहुंचकर पहले अतिक्रामकों को तार फेंसिंग हटाने के लिए समझाईश दी थी लेकिन अतिक्रामक उसे हटाने को तैयार नहीं थे। इस पर एसडीएम ने जेसीबी से तार फेंसिंग हटवा दी थी। इसके उपरांत प्रशासन एवं पुलिस का अमला वापसी कर गया था।

जेसीबी वाहन एवं उसका चालक एवं क्लीनर वाहन को लेकर निकलने ही वाले थे कि अतिक्रामकों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया। वाहन चालक वाहन छोड़कर कर भाग गया। पथराव में वाहन चालक को सामान्य चोंट आई है। इस पथराव की जानकारी प्रशासन एवं पुलिस के दल को मिलने पर दल वापस गांव लौटा था। 

अतिक्रमण स्थल पर फसी जेसीबी को  भीड़ से मुक्त करवाने के दौरान अतिक्रामकों की भीड़ नें पुलिस कर्मियों पर पथराव के साथ लाठियों से हमला कर दिया। 50 से अधिक अतिक्रामकों के सामने मात्र 10-12 पुलिस कर्मियों एवं प्रशासन को सेफ जोन के लिए गांव से बाहर आना पड़ा। इसके बाद घटना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासन ने स्थिति को अपने कब्जे में लेकर सामान्य किया है।

एसडीएम संजीव साहू के अनुसार रास्ते से लगी सरकारी जमीन पर किए गए तार फेंसिंग को हटाने के दौरान अतिक्रामकों ने जेसीबी पर पथराव किया था।पुलिस कर्मियों सहित 2-3 लोगों को सामान्य चोट लगी है।अतिक्रामकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवाया जा रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर संतोष कौल के अनुसार अतिक्रामकों के पथराव में घट्टिया थाना के एक एएसआई वीपीसिंह परिहार,एक आरक्षक एवं एक महिला आरक्षक सहित एक सैनिक को सामान्य चोंट लगी है। पानबिहार चौकी का वाहन में तोडफोड हुई है। पुलिस एवं प्रशासन प्रकरण दर्ज करवा रहा है।

टॅग्स :Madhya PradeshUjjain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?