लाइव न्यूज़ :

बिहारः जज अविनाश कुमार का फैसला, जेल में बंद युवक को नाले की सफाई और देखभाल करने की शर्त पर दी जमानत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2021 19:58 IST

बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित अदालत के एडीजे अविनाश कुमार ने जेल में बंद एक युवक को नाले की सफाई और देखभाल करने की शर्त पर जमानत दी है.

Open in App
ठळक मुद्देरुस्तम 24 अप्रैल से जेल में बंद है.10 हजार बंधपत्र के साथ जमानत देने का आदेश पारित किया.अमजद के पड़ोसी ने रुस्तम सहित पांच लोगों पर मारपीट का केस किया था.

पटनाः बिहार में अदालत के द्वारा एक अनोखी शर्त पर जमानत दिये जाने का मामला सामने आया है. मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित अदालत के एडीजे अविनाश कुमार ने जेल में बंद एक युवक को नाले की सफाई और देखभाल करने की शर्त पर जमानत दी है.

इससे पहले जज अविनाश कुमार ने एक शख्स को पांच गरीब परिवार की अनपढ़ महिलाओं और लड़कियों को पढ़ाने की शर्त पर जमानत दिया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार रुस्तम मो. अमजद के साथ मारपीट के एक मामले में जेल में बंद था. अमजद के पड़ोसी ने रुस्तम सहित पांच लोगों पर मारपीट का केस किया था.

रुस्तम पर आरोप था कि वादी की पुत्री की शादी के दिन आरोपित ने सहयोगी के साथ घर आए मेहमानों के सामने मारपीट की थी. इस मामले में रुस्तम 24 अप्रैल से जेल में बंद है. उसकी जमानत के लिए अर्जी दी गई थी. कोर्ट ने वार्ड-13 के में मदरसा चौक के रहने वाले मो. अमजद के घर के पास नाले की सफाई करने और देखभाल करने के लिए 10 हजार बंधपत्र के साथ जमानत देने का आदेश पारित किया.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते 29 अगस्त को एडीजे अविनाश कुमार ने एक ऐसा ही फैसला सुनाया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी. अंधरामठ थाने में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में एडीजे अविनाश कुमार प्रथम के कोर्ट ने आरोपी नीरज कुमार साफी को सशर्त जमानत दे दी. उन्होंने कहा कि नीरज को गांव के पांच गरीब परिवार की अनपढ महिलाओं और लड़कियों को पढ़कर साक्षर बनाना होगा और उनके परिवार से प्रमाण-पत्र लेकर कोर्ट में जमा करना होगा.

टॅग्स :कोर्टपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील