लाइव न्यूज़ :

अधीर ने ममता को पत्र लिखा, दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमले किए

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:23 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मुर्शिदाबाद जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री को बृहस्पतिवार को लिखे पत्र में लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने दावा किया कि ममता बनर्जी की पार्टी के सदस्यों ने रानीनगर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही और कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए चौधरी ने कहा, ‘‘उस खास इलाके में कानून-व्यवस्था की खराब होती स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाएं और पीड़ितों को न्याय दिलवाएं।’’ उन्होंने कहा कि उस इलाके में स्थिति को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई करने की जरूरत है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रानीनगर में दो सितंबर को दो समूहों के बीच झड़प में कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई और उनकी संपत्ति लूट ली गई। घटना में टीएमसी की भूमिका से इंकार करते हुए जिले में पार्टी अधिकारी साओनी सिंघा राय ने कहा कि झड़प कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नतीजा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"