लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे न्यायाधीश, सुरक्षा कर्मी भी घायल, एडीजे बोले-मारने की साजिश थी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2021 18:52 IST

कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में एक कार की टक्कर लगने से फतेहपुर में तैनात अपर जिला जज और उनका सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।कार ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।फतेहपुर में तैनात अपर जिला जज मोहम्मद अहमद खान बृहस्पतिवार देर रात प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे।

कौशाम्बीः कथित हिट एंड रन की घटना में झारखंड के एक न्यायाधीश की मौत के कुछ दिनों बाद, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तैनात अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश (एडीजे) मोहम्मद अहमद खान घायल हो गए, जब कौशांबी जिले में एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब एडीजे प्रयागराज से फतेहपुर लौट रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे में जज खान का गनर भी घायल हो गया। एडीजे ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या के इरादे से कार को टक्कर मारी गई। खान फतेहपुर में पोक्सो कोर्ट में विशेष न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं।

वह गुरुवार को किसी निजी काम से प्रयागराज गए थे। वहां से शाम को वह फतेहपुर लौट रहा था। वह अभी कोखराज के चकवां चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार को तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी। टक्कर चालक की तरफ से हुई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद लोगों की मदद से आरोपी चालक को वाहन सहित पकड़ लिया गया। एडीजे ने कोखराज पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी कार को तेज रफ्तार इनोवा ने मारने के इरादे से टक्कर मार दी। कोखराज निरीक्षक ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच जारी है।

एडीजे ने शिकायत में कहा कि उन्हें पहले भी धमकियां मिली थीं। बरेली में पोस्टिंग के दौरान दिसंबर 2020 में अपराधी की जमानत खारिज करने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी। अपराधी कौशांबी का था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशझारखंडसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल