लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:17 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर यहां की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थ मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।

न्यायाधीश ए ए जोगलेकर ने जमानत याचिका खारिज कर दी। विस्तृत आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

कोहली को 29 अगस्त को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा उनके आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था और इस दौरान मादक पदार्थ को कथित रूप से जब्त किया गया था।

उनके वकीलों ने तर्क दिया कि उनके कब्जे से कथित तौर पर केवल थोड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था और इस कारण वह जमानत के हकदार थे।

एनसीबी ने आवेदन का विरोध करते हुए दावा किया कि अभिनेता के मामले में उन दो मुख्य आरोपियों के साथ सीधे संबंध थे, जिनसे बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया था।

इससे पहले एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कोहली को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

अभिनेता ने अन्य हिंदी फिल्मों के बीच सलमान खान के अभिनीत वाली ‘‘प्रेम रतन धन पायो’’ में अभिनय किया था, और टीवी रियलिटी शो ‘‘बिग बॉस’’ के प्रतियोगियों में से एक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो