लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को दादासाहब फाल्के अवार्ड,  देखिए भारत का सर्वोच्च सिने सम्मान पानों वालों की गौरवशाली लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 19:53 IST

2017 (65वीं) में यह अवॉर्ड विनोद खन्ना को दिया गया था। 2018 (66वीं) में यह पुरस्कार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया है।सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।

2018 का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत 1969 में हुई थी। सबसे पहले यह पुरस्कार देविका रानी को मिला था।

2017 (65वीं) में यह अवॉर्ड विनोद खन्ना को दिया गया था। 2018 (66वीं) में यह पुरस्कार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया है। यह पुरस्कार 1969 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।

यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस साल का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने का एलान किया गया है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार किसी कलाकार के लिए भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की।

जावड़ेकर ने ट्वीट किया ‘‘दो पीढ़ियों का मनोरंजन तथा उन्हें प्रेरित करने वाले कलाकार अमिताभ बच्चन को सर्वसम्मति से दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूरा देश एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय प्रसन्न है। उन्हें मेरी ओर से हार्दिक बधाई।’’

76 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने 1970 के दशक में ‘‘जंजीर’’, ‘‘दीवार’’ और ‘‘शोले’’ जैसी फिल्मों के माध्यम से युवा पीढ़ी के गुस्से को अभिव्यक्ति दी और उन्हें ‘‘एंग्री यंग मैन’’ कहा गया। 1970 के दशक से शुरू हुआ अमिताभ का स्टारडम भारतीय सिनेमा में अब तक जारी है।

अपने पांच दशक के करियर में अमिताभ ने कई यादगार फिल्में दीं और उन्हें चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का करिश्मा बिखेरने वाले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे यानी टीवी पर भी खासी सफलता हासिल की।

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के विजेताओं की सूची

2018    अमिताभ बच्चन

2017     विनोद खन्ना   

2016 कसिनाथुनी विश्वनाथ

2015     मनोज कुमार   

2014     शशि कपूर    

2013   गुलजार   

2012    प्राण   

2011     सौमित्र चटर्जी    

2010   के. बालचन्दर    

2009   डी. रामानायडू   

2008     वी. के. मूर्ति    

2007   मन्ना डे    

2006    तपन सिन्हा  

2005    श्याम बेनेगल   

2004     अडूर गोपालकृष्णन    

2003     मृणाल सेन  

2002    देव आनन्द   

2001     यश चोपड़ा   

2000     आशा भोसले    

1999     ऋषिकेश मुखर्जी   

1998     बी. आर. चोपड़ा    

1997     कवि प्रदीप   

1996     शिवाजी गणेशन 

1995     राजकुमार   

1994     दिलीप कुमार   

1993    मजरूह सुल्तानपुरी   

1992     भूपेन हजारिका   

1991    भालजी पेंढारकर    

1990     अक्कीनेनी नागेश्वर राव   

1989    लता मंगेशकर   

1988   अशोक कुमार   

1987     राज कपूर 

1986    बी. नागी. रेड्डी   

1985     वी. शांताराम  

1984    सत्यजीत रे    

1983    दुर्गा खोटे    

1982     एल. वी. प्रसाद  

1981     नौशाद   

1980     पैडी जयराज    

1979     सोहराब मोदी    

1978     रायचन्द बोराल  

1977  नितिव बोस

1976    कानन देवी   

1975     धीरेन्द्रनाथ गांगुली   

1974     बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी   

1973     रूबी मयेर्स (सुलोचना)   

1972     पंकज मलिक    

1971    पृथ्वीराज कपूर    

1970     बीरेन्द्रनाथ सिरकर  

1969 देविका रानी

टॅग्स :दादासाहब फाल्केअमिताभ बच्चनविनोद खन्नाप्राण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?