लाइव न्यूज़ :

बिहार के किशनगंज में पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला की गतिविधि संदेहास्पद, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2022 15:36 IST

महिला के पास पुलिस ने पंतनगर से दिल्ली और दिल्ली से बागडोगरा का हवाई टिकट बरामद किया है। महिला के पास से हवाई यात्रा का कुछ और टिकट भी बरामद किया गया है। अब तक की पुलिसिया जांच में यह तथ्य भी उभर कर सामने आया है कि इससे पहले भी वह दूसरे देश से हवाई यात्रा कर नेपाल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के किशनगंज में पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिकता वाली संदिग्ध महिला को पकड़ा गया।महिला के विरुद्ध महिला थाने में बिना वीजा व बिना वैध दस्तावेज के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस मामले में किशनगंज एसपी के द्वारा अमेरिकन एम्बेसी को सूचना दी गई है।

पटना: बिहार के किशनगंज में पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिकता वाली संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। महिला के विरुद्ध महिला थाने में बिना वीजा व बिना वैध दस्तावेज के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में किशनगंज एसपी के द्वारा अमेरिकन एम्बेसी को सूचना दी गई है। एम्बेसी की टीम भी अपने स्तर से मामले की जांच कर सकती है। 

वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले से गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान महिला ने एक के बाद एक कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि अमेरिकी पासपोर्ट में उसका नाम फरीदा मलिक अंकित है। लेकिन उसने दिल्ली से बागडोगरा की हवाई यात्रा के दौरान सना अख्तर के नाम से टिकट बुक कराया था। इससे पहले वह पंतनगर से दिल्ली पहुंची थी। 

महिला के पास पुलिस ने पंतनगर से दिल्ली और दिल्ली से बागडोगरा का हवाई टिकट बरामद किया है। महिला के पास से हवाई यात्रा का कुछ और टिकट भी बरामद किया गया है। अब तक की पुलिसिया जांच में यह तथ्य भी उभर कर सामने आया है कि इससे पहले भी वह दूसरे देश से हवाई यात्रा कर नेपाल गई है। हालांकि आरोपी महिला पुलिस को वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने में नाकाम रही। 

पुलिस के प्रथम दुष्टता जांच के दौरान गिरफ्तार महिला के पास मिले कागजातों के आधार पर पाया गया कि महिला भारतीय क्षेत्र में बिना ही वीजा के अवैध रूप से प्रवेश करना, हवाई यात्रा करना तथा भारत नेपाल सीमा को पार करने की कोशिश और पूनः नेपाल जाने का प्रयास करना पाया गया। महिला से हुई पूछताछ में पता चला की उसका कुछ समान टॉउन हॉल नोएडा उत्तर प्रदेश में रखा था। उसी को लेने के लिए भारत आई थी। 

लेकिन पुछताछ में भारत कब आई इसकी कोई जानकारी उसने नहीं दी। पुलिस ने फिलहाल उसे जेल भेज दिया है और अग्रतर कारवाई में जुट गई है। सूत्रों की माने तो जांच के दौरान यह भी मामला प्रकाश में आया है कि अमेरिकी पासपोर्ट में महिला का नाम फरीदा मलिक अंकित है लेकिन महिला ने दिल्ली से बागडोगरा की हवाई यात्रा के दौरान सना अख्तर के नाम से टिकट बुक करवाया था। 

पासपोर्ट में आरोपी महिला का नाम फरीदा मालिक जन्म स्थान पाकिस्तान अंकित है। जिसके बाद आरोपी महिला के विरुद्ध भारत मे बिना वीजा के अवैध रूप से प्रवेश करने, हवाई यात्रा करने और चोरी छिपे भारत से नेपाल में प्रवेश करने के आरोप में महिला थाना में केस दर्ज किया गया। एसपी डॉ इनाम उल हक मेंगनु ने कहा कि महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरम्भ कर दिया गया है। अमेरिकन कॉन्सुलेट जनरल से संपर्क साधा गया है।

टॅग्स :बिहारपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब