लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय सदस्य दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:46 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच फरवरी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय सदस्य को कतर से भारत वापस भेजे जाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को नयी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने ट्वीट किया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को कुलगाम जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सोफी पाकिस्तानी आतंकवादी वलीद भाई के लिए काम करता था, जिसे सुरक्षाबलों ने पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘कुलगाम पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के वांछित शीर्ष सक्रिय सदस्य, बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, नयी दिल्ली से गिरफ्तार किया जिसे आज कतर से वापस भेजा गया था। वह पाकिस्तानी आतंकवादी वलीद भाई के लिए काम करता था जो पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मारा गया था।’’

उन्होंने बताया कि वह जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने के मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में भी संलिप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘उक्त मामले की जांच के दौरान आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया जिसने बताया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन एकत्र करता था।’’

प्रवक्ता ने बताया कि जमा की गई राशि कतर में रहने वाले सोफी को भेजी जाती थी जो पाकिस्तानी आतंकवादी वालीद भाई को पाकिस्तान से हथियारों की खरीद के लिए धन भेजता था।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े वालीद भाई को पिछले साल कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सोफी के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट... संबंधित अदालत ने जारी किया है। उसके बाद कतर से भारत वापस भेजे जाने के बाद उक्त आरोपी को नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्ड से गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?