लाइव न्यूज़ :

सावरकर के पोते ने जताई 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं' के बयान पर नाराजगी, कहा, 'राहुल गांधी के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 15, 2019 13:00 IST

Ranjeet Savarkar: सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं के बयान पर की राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांंग

Open in App
ठळक मुद्देसावरकर के पोते ने की राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांगरंजीत सावरकर ने कहा, 'किसी को भी उनके बारे में अपमानजनक शब्द कहने के अधिकार नहीं'

राहुल गांधी के 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मैं सच के लिए कभी माफी नहीं मागूंगा' के बयान की आलोचना करते हुए दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा है कि ऐसा बयान देने के लिए राहुल के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली में कहा था कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी, मैं कभी माफी नहीं मागूंगा। राहुल ने ये बयान हाल में झारखंड की एक चुनावी रैली में अपने 'रेप इन इंडिया' के लिए बीजेपी द्वारा उनसे माफी मांगने की मांग के संदर्भ में दिया था। 

सावरकर के पोते ने की राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राहुल के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, 'किसी को भी उनके (वीर सावरकर) के बारे में अपमानजनक शब्द नहीं कहने चाहिए। सरकार को राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करनी चाहिए।' 

राहुल गांधी के इस बयान पर महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार बनाने वाली शिवसेना ने भी कड़ी नाराजगी जताई। 

पार्टी सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया, 'सावरकर पर कोई समझौता नहीं। वीर सावरकर न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश के भी भगवान हैं। सावरकर नाम देश का अभिमान है। नेहरू और गांधी की तरह ही सावरकर ने भी देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान किया। हर ऐसे व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। इसे लेकर कोई समझौता नहीं।'

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos