लाइव न्यूज़ :

वाहन चालक को धमकी देने का आरोप, विधायक के पति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 10, 2021 00:14 IST

Open in App

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), नौ दिसंबर जिला पुलिस ने सत्ताधारी दल कांग्रेस की विधायक के पति के खिलाफ मिनी ट्रक चालक को कथित तौर पर धमकाने और गाली देने का मामला दर्ज किया है।

हालांकि विधायक के पति ने आरोपों का खंडन करते हुए इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि छुरिया थाना पुलिस ने चालक बीरसिंह उइके की शिकायत पर चंदू साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चंदू साहू राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक चन्नी साहू के पति हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीरसिंह उइके ने शिकायत में कहा है कि इस महीने की चार तारीख को जब वह रेत से भरा मिनी ट्रक लेकर छुरिया जा रहा था तब उसके वाहन में ईंधन समाप्त होने के कारण उसे बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रहे साहू वहीं रुक गए और रेत के बारे में पूछताछ करने लगे। इस दौरान उन्होंने चालक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। साहू ने उइके को धमकी भी दी।

उइके ने पुलिस में की गई शिकायत में कहा है कि इस दौरान उसके पास रेत की रॉयल्टी की पर्ची भी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उइके की शिकायत पर पुलिस ने साहू के खिलाफ भारतीय दंड विधान तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इधर साहू ने इन आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है और कहा कि रेत माफिया के इशारे पर चालक द्वारा उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर