लाइव न्यूज़ :

बलिया में नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2021 14:11 IST

Open in App

जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर दिल्ली ले जाकर तकरीबन दस माह तक कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता को पिछले साल 28 नवम्बर को इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव के रहने वाले अजय वर्मा (21) ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर अजय के विरुद्ध अपहरण का मामला 28 नवंबर 2020 को दर्ज किया गया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने 31 अगस्त को पीड़िता को दिल्ली से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एक सितंबर को उसे अदालत में पेश कर उसका लिखित बयान दर्ज कराया। लड़की ने बयान में कहा कि आरोपी अजय उसे दिल्ली ले गया तथा उससे लगातार बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएआईसीसी के दो सदस्‍यों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया

भारतएआईसीसी के दो सदस्‍यों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया

भारतभारत-पाकिस्तान सीमा, एलओसी पर जवानों के साथ स्कूली छात्राओं, महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी