लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा के पास हादसा, मानसिक बीमारी से पीड़ित बेटे ने मां को चाकू का भय दिखा कर बंधक बनाया, सकुशल मुक्त

By भाषा | Updated: October 1, 2020 19:39 IST

युवक मानसिक बीमारी से पाड़ित है, उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है। राज्य विधानसभा की इमारत के पास सचिवालय मार्ग पर युवक ने अचानक एक चाकू निकाला और अपने साथ चल रही महिला के गले पर लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमां को चाकू का भय दिखा कर बंधक बना लिया, लेकिन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने महिला को सकुशल मुक्त करा लिया।विधानसभा का सत्र चलने के कारण क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और इस कारण पुलिसकर्मी तत्काल वहां पहुंच गए और युवक से बात करने लगे। पुलिस ने बताया कि युवक किसी नेता के बारे में बात कर रहा था लेकिन उसकी बातों में कोई तालमेल नहीं था।

भुवनेश्वरः ओडिशा विधानसभा के पास बृहस्पतिवार को एक युवक ने अपनी मां को चाकू का भय दिखा कर बंधक बना लिया, लेकिन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने महिला को सकुशल मुक्त करा लिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक बीमारी से पाड़ित है, उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है। राज्य विधानसभा की इमारत के पास सचिवालय मार्ग पर युवक ने अचानक एक चाकू निकाला और अपने साथ चल रही महिला के गले पर लगा दिया।

विधानसभा का सत्र चलने के कारण क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और इस कारण पुलिसकर्मी तत्काल वहां पहुंच गए और युवक से बात करने लगे। उस वक्त युवक अपनी मां के गले से चाकू सटाए हुए था। कुछ देर बाद पुलिस ने युवक पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि युवक किसी नेता के बारे में बात कर रहा था लेकिन उसकी बातों में कोई तालमेल नहीं था। उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई महिला ने युवक को अपना बेटा बताया है।

भुवनेश्वर-कटक की पुलिस कमिश्नरी ने ट्वीट किया,‘‘ मानसिक रोग से पीड़ित एक युवक ने राज्य विधानसभा की सुरक्षा परिधि के बाहर अपनी मां को बंधक बना लिया। पुलिस अधिकारियों ने संयम के साथ स्थिति को संभाला और महिला को मुक्त करा लिया।’’ उसने कहा,‘‘ पुलिस अधिकारियों को संयम रखने और पेशवर दक्षता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। युवक को एससीबी मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में भेजा जा रहा है। सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है।’’

मुक्त कराए जाने के बाद महिला ने बताया कि उसके बेटे ने चिकित्सकीय जांच के लिए साथ में अस्पताल चलने को कहा था और जब वे यहां से गुजर रहे थे तभी अचानक ये घटना हुई। पुलिस उपायुक्त यू एस दास ने कहा कि प्रारंभिक जांच और महिला से प्राप्त जानकारी से पता चलता है कि युवक को तत्काल मनोरोग उपचार की आवश्यकता है और उसे अस्पताल भेजने के लिए कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि घटना प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर हुई और वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने संयम और सावधानी के साथ स्थिति को संभाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुरेश रोउत्रे ने कहा कि राज्य विधानसभा के पास ,जहां सत्र चल रहा है वहां इस प्रकार की नाटकीय घटना यह दिखाती है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा,‘‘यह खुफिया विफलता का संकेत है।’’

टॅग्स :क्राइमओड़िसाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल