लाइव न्यूज़ :

‘अच्छे दिन’ का वादा खोखला दावा है, भाजपा को चुनाव जीतने की चिंता: ममता

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:35 IST

Open in App

कोलकाता, एक नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर उसकी कथित जनविरोधी नीतियों को लेकर एक बार फिर निशाना साधा और दावा किया कि ‘‘अच्छे दिन’’ और ‘सच्चे दिन’’ के वादे और कुछ नहीं बल्कि खोखले दावे हैं।

बनर्जी ने कहा कि भाजपा को केवल चुनाव जीतने की चिंता है और उसने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर एक जानबूझकर चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने शहर में काली पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘अच्छे दिनों के वादे को भूल जाओ, सच्चे दिनों के बारे में भूल जाओ, वे सभी भुला दिए गए हैं। डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की कीमतें आसमान छू रही हैं, वे सेल (स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया) की हिस्सेदारी को बेचने की भी योजना बना रहे हैं। कई पीएसयू की, जो हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं, बिक्री की तैयारी है। क्या वे इस तरह से देश चलाएंगे?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के किसी भी पदाधिकारी ने इन मुद्दों पर भेजे गए पत्रों का जवाब देने की जहमत नहीं उठायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को ‘‘केवल चुनाव जीतने की चिंता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चुनावों के दौरान, वे राज्य में सैकड़ों की संख्या में आते हैं, हजारों करोड़ रुपये खर्च करते हैं। जब बंगाल के लोग उन्हें अस्वीकार करते हैं, तो वे उनके आर्थिक मुद्दों का समाधान करना भूल जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने हमेशा धर्म और नफरत की राजनीति को अस्वीकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू