लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के लिये लगभग 78 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं: केजरीवाल सरकार

By भाषा | Updated: July 23, 2020 02:17 IST

दिल्ली में बुधवार को 1227 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.26 लाख से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बुधवार देर रात तक 29 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3719 तक पहुंच गई है। दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के लिये कुल 15,475 बिस्तर हैं।

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के रोगियों के लिये शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में लगभग 78 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,227 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,323 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के लिये कुल 15,475 बिस्तर हैं, जिनमें से केवल 3,342 पर ही रोगी हैं। इससे संकेत मिलता है कि लगभग 78.40 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं।  

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को 1227 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.26 लाख से अधिक हो गई है। इसके अलावा 29 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3719 तक पहुंच गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार को एक दिन में सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या गिरकर 954 रह गई थी, जो उसके अगले दिन यानि मंगलवार को बढ़कर 1349 हो गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुधवार के एक बुलेटिन के अनुसार राजधानी में बीते 24 घंटे में 29 रोगियों की मौत हुई है। दिल्ली में 11 से 19 जुलाई के दरम्यान रोजाना संक्रमण के 1000 से 2000 के बीच मामले सामने आए हैं।

वहीं, 19 जुलाई को 1,211 मामले सामने आए हैं। राजधानी में बुधवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14954 पर आ गई, जो मंगलवार को 15288 थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब