लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल डेंगू के करीब 100 मामले आए

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:39 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के 97 मामले रिपोर्ट हुए हैं। यह जानकारी नगर निगमों की सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई है। इस साल एक जनवरी से 28 अगस्त की अवधि के बीच डेंगू के मामलों की संख्या 2018 के बाद सबसे अधिक है। उस साल इसी अवधि में 107 मामले आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त महीने में 45 मामले सामने आए हैं, जो कुल मामलों का लगभग 46 प्रतिशत है। डेंगू का मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है जबकि मलेरिया का मच्छर गंदे पानी में पनपता है। वेक्टर जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई से नवंबर के बीच आते हैं, लेकिन दिसंबर के मध्य तक भी मामले रिपोर्ट हो जाते हैं। नगर निगमों की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 28 अगस्त तक डेंगू के 97 मामले दर्ज किए गए हैं। उसमें कहा गया है कि जनवरी में डेंगू का कोई मामला नहीं आया जबकि फरवरी में दो , मार्च में पांच, अप्रैल में 10 और मई में 12, जून में सात और जुलाई में 16 मामले आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर में डेंगू के कारण अबतक किसी की मौत की सूचना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 28 अगस्त तक मलेरिया के 45 मामले और चिकनगुनिया के तकरीबन 26 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो