लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसद डी अब्राहम को हवाई अड्डे से वापस भेजने पर अभिषेक मनु  सिंघवी और शशि थरूर आपस में भिड़े, कांग्रेस हुई मौन

By शीलेष शर्मा | Updated: February 18, 2020 19:46 IST

लेबर पार्टी की सांसद अब्राहम के भारत में प्रवेश पर रोक लगाने और उनका वीजा रद्द करने पर सरकार की दलील है कि उनको जो वीजा दिया गया था वो बिजेनस वीजा था. जिसके तहत उनको मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति नहीं थी.

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश लेबर पार्टी की सांसद डी. अब्राहम को हवाई अड्डे से वापस लौटाने को लेकर कांग्रेस के नेता आपस में ही भिड़ रहे हैं. सिंघवी ने लिखा कि यह जरूरी था क्योंकि यह सांसद पाकिस्तान का छद्म प्रतिनिधित्व करती हैं और इनके पाकिस्तान सरकार तथा आईएसआई से तार जुड़े होने के संकेत है.

ब्रिटिश लेबर पार्टी की सांसद डी. अब्राहम को हवाई अड्डे से वापस लौटाने को लेकर कांग्रेस के नेता आपस में ही भिड़ रहे हैं. पार्टी के सांसद शशि थरूर ने जहां अब्राहम को डिपोर्ट करने की आलोचना की वहीं दूसरी ओर पार्टी के ही राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने सरकार का समर्थन करते हुए अब्राहम को भारत से वापस लौटाने के फैसले का स्वागत किया.

सिंघवी ने लिखा कि यह जरूरी था क्योंकि यह सांसद पाकिस्तान का छद्म प्रतिनिधित्व करती हैं और इनके पाकिस्तान सरकार तथा आईएसआई से तार जुड़े होने के संकेत है. सिंघवी का मानना था कि यदि कोई व्यक्ति भारत की अखंडता पर हमला करने की कोशिश करता है तो उसे फेंका जाना चाहिए.

कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच छिड़ी इस जंग में पार्टी पूरी तरह खामोश है. पार्टी ने अभी तक ना तो ब्रिटिश सांसद को वापस भेजने का समर्थन किया है और ना ही उसका विरोध.

आज जब पार्टी के प्रवक्ता गौरव बल्लभ से इस बावत पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जबाव देते हुए कहा कि पहले सरकार बताए कि अब्राहम को डिपोर्ट करने के क्या कारण थे, भारत को उनसे क्या खतरा था, जब तक सरकार इन प्रश्नों का जवाब नहीं देती तब तक पार्टी किसी भी प्रतिक्रिया को देने में समर्थ नहीं है. सिंघवी और थरूर के बयान पर उनकी निजी राय बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें सभी को राय रखने का अधिकार है.

सिंघवी का ट्विट आने के बाद थरुर ने रिट्वीट किया और लिखा सिंघवी के असहमत होने का मैं स्वागत करता हूं लेकिन बताना चाहता हूं कि लोकतंत्र कैसे चलता है. ईमानदारी से विभिन्न मुद्दों पर विचारों में मतभिन्नता ही इसकी पहचान है. कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है.

लेबर पार्टी की सांसद अब्राहम के भारत में प्रवेश पर रोक लगाने और उनका वीजा रद्द करने पर सरकार की दलील है कि उनको जो वीजा दिया गया था वो बिजेनस वीजा था. जिसके तहत उनको मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति नहीं थी. उनको सलाह दी गयी कि वो भारतीय उच्चायोग में नये सिरे से वीजा के लिए आवेदन करे. गृहमंत्रालय का कहना था कि अब्राहम को समय से ही पूर्व इस बात की जानकारी दे दी गयी थी कि उनके वीजा को रद्द किया जा रहा है.

सरकार ने यह भी दलील दी है कि भारत के राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध उनकी गतिविधियों को देखते हुए उनके वीजा को रद्द किया गया.  गौरतलब है कि अब्राहम को 7 अक्टूबर 2019 को ई बिजेनस वीजा जारी किया गया था जो पाच अक्टूबर 2020 तक वैध था. जिसका उद्देश्य केवल बिजनेस बैठकों में शामिल होना था. 14 फरवरी 2020 को अब्राहम का ई वीजा रद्द कर दिया गया.

अब्राहम को लेकर भारत विरोधी होने को लेकर जो सवाल उठ रहे है जिसकी ओर सिंघवी ने इशारा किया है और उन्हें छद्म पाकिस्तान का एजेंट बताया है ने ना केवल अनुच्छेद 370 का विरोध किया बल्कि इससे पूर्व भी वे ब्रिट्रेन के अंदर और बाहर जिसमें संयुक्त राष्ट्र भी शामिल है में  भारत के खिलाफ आवाज़ उठाती रहीं है. जिसके तहत कश्मरियों की आजादी, उनकी रायशुमारी, जैसे मुद्दे शामिल है.

टॅग्स :कांग्रेसशशि थरूरब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण