लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में ‘अपहृत’ महिला बरामद, परिवार का गैर कानूनी धर्म परिवर्तन का दावा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:10 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 जून मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे से पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो महिलाओं को ‘मुक्त’ कराया। ऐसा आरोप है कि इन महिलाओं को मुस्लिम पुरुषों ने अपने जाल में फंसाया और फिर इनका इस्लाम में धर्मांतरण कराने के बाद उनसे शादी की ।

जिला पुलिस ने बताया कि उन्होंने दोनों महिलाओं में से एक को हमीरपुर और एक अन्य को झांसी पुलिस की टीम को सौंप दिया। इन स्थानों पर इन महिलाओं के परिवारवालों ने इनके अपहरण की शिकायतें दर्ज कराई थी।

हालांकि अन्य पहलू इस ओर इशारा करते हैं कि ये महिलाएं इन पुरुषों के साथ इसलिए घर छोड़कर गई थीं क्योंकि वे प्रेम संबंध में थे।

दोनों पुरुष मोनू खान और रहमान खान फरार है। पुलिस ने बताया कि कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने इनकी गिरफ़्तारी की मांग की है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमीरपुर और झांसी पुलिस ने उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन रोधी क़ानून के तहत यह मामला दर्ज किया है या नहीं। आलोचक इस क़ानून के बारे में दावा करते रहते हैं कि इसका गलत इस्तेमाल किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण