लाइव न्यूज़ :

AAP's Somnath Bharti On Exit Polls: यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे, एग्जिट पोल पर बोले आप नेता सोमनाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2024 07:43 IST

AAP's Somnath Bharti On Exit Polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देAAP's Somnath Bharti On Exit Polls: लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।AAP's Somnath Bharti On Exit Polls: अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा।AAP's Somnath Bharti On Exit Polls: चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

AAP's Somnath Bharti On Exit Polls: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाएगा। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से 'आप' उम्मीदवार भारती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई पोस्ट में कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। भारती ने कहा, "अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। मेरी बात याद रखना । चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।"

उन्होंने कहा, "विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी। मोदी के डर के कारण एग्जिट पोल उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना होगा। लोगों ने भाजपा के खिलाफ भारी मतदान किया है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर 'इंडिया' के नेताओं की बैठक के बाद केजरीवाल ने दावा किया कि लोगों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक विपक्षी गठबंधन 295 से अधिक सीटों पर विजयी रहेगा। उन्होंने कहा, "इंडिया' एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।" अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा को केवल 220 सीटें मिलेंगी जबकि राजग को 235 सीटें मिलेंगी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा