लाइव न्यूज़ :

AAP के आतिशी, सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के मंत्रियों के रूप में ली शपथ, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की ली जगह

By रुस्तम राणा | Updated: March 9, 2023 16:45 IST

आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभाग आवंटित किए गए हैं, सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, जल और उद्योग और शहरी विकास मिला है

Open in App
ठळक मुद्देआतिशी और भारद्वाज ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह लीआतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभाग आवंटित किए गए हैंसौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, जल और उद्योग और शहरी विकास मिला है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को दिल्ली सरकार में नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। नए शामिल मंत्रियों ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह ली, जिन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार होने के बाद इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर दोनों आप नेताओं को मंत्री नियुक्त किया था।

आतिशी को मिला शिक्षा तो भारद्वाज को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय

आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभाग आवंटित किए गए हैं, सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, जल और उद्योग और शहरी विकास मिला है। एएनआई ने बताया। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी, कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और सिसोदिया की टीम की प्रमुख सदस्य रही हैं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें वह भाजपा के गौतम गंभीर से हार गईं।

वहीं सौरभ भारद्वाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। वह केजरीवाल सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे। दिल्ली मंत्रिपरिषद में अब सीएम अरविंद केजरीवाल सहित पांच की संख्या है।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्लीआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियासत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी