लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने गाजियाबाद में सपा-बसपा-रालोद उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान किया

By भाषा | Updated: April 10, 2019 17:02 IST

Open in App

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह गाजियाबाद लोकसभा सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार सुरेश बंसल का समर्थन करेगी। आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि आप के इस निर्णय का उद्देश्य भाजपा की हार सुनिश्चित करना है। आप इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है जबकि उसने 2014 में यहां से चुनाव लड़ा था।

आप के पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के संयोजक सोमेंद्र ढाका ने पीटीआई से कहा, ‘‘आप का रुख स्पष्ट है, वह है - मोदी..शाह की जोड़ी को सत्ता से हटाना।’’ उन्होंने कहा कि बंसल ने आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से सम्पर्क किया था और चर्चा के बाद निर्णय पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार हमें करीब एक लाख वोट मिले थे, जिसका मतलब है कि गाजियाबाद में हमारी मौजूदगी है और हमारे समर्थक हैं। हमने हाल में मेयर का चुनाव लड़ा था और अच्छी संख्या में वोट हासिल किए थे।’’ ढाका ने कहा कि रालोद के साथ भी एक सहमति बनी है कि आप बागपत में जयंत चौधरी और मुजफ्फरनगर में अजीत सिंह का समर्थन करेगी। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमहागठबंधनग़ाज़ियाबाद लोकसभा सीटउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019गाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"