लाइव न्यूज़ :

आप 2022 में गुजरात विधानसभा की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव : केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जून आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

केजरीवाल शहर के एक वैष्णव मंदिर भी गए। उन्होंने प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस को लोगों की “दुर्दशा” के लिये जिम्मेदार बताया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उनके गृह क्षेत्र में सीधा हमला करने से बचते रहे।

शहर के एक दिन के दौरे पर आए केजरीवाल ने वल्लभ सदन मंदिर में दर्शन के बाद परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी गुजरात में भाजपा और कांग्रेस का विश्वसनीय विकल्प है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों दलों के बीच मौन समझौता है।

उन्होंने कहा, “आप 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रत्येक सीट पर लड़ेगी। भाजपा और कांग्रेस का आप एक विश्वसनीय विकल्प है। गुजरात में जल्द बदलाव होगा।”

गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं।

उन्होंने कहा, “गुजरात भाजपा और कांग्रेस के बीच इस दोस्ती व गठजोड़ के कारण कष्ट झेल रहा है। भाजपा ने इस राज्य पर बीते 27 सालों से शासन किया है। मैंने लोगों को कहते सुना है कि कांग्रेस भाजपा की जेब में है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। यह निश्चित तौर पर रुकना चाहिए।”

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा आजादी के बाद से सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहे हैं, लेकिन “लोग इस बात के गवाह हैं कि उन्होंने क्या किया। किसान 75 सालों के बाद भी खुदकुशी कर रहे हैं।”

संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक गुजराती समाचार चैनल के पूर्व प्रमुख इसूदन गढ़वी ने केजरीवाल की मौजूदगी में आप का दामन थाम लिया।

गुजरात के “मौजूदा हालात” के लिये भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे-चौड़े दावों के बावजूद गुजरात में किसान खुदकुशी कर रहे हैं, सरकारी विद्यालय और अस्पताल बदहाल हैं और कारोबारी डर में जी रहे हैं।

आप नेता ने कहा, “लोग जानना चाहते हैं कि गुजरात में बिजली इतनी महंगी क्यों है, जबकि दिल्ली में यह मुफ्त है? सरकार द्वारा संचालित विद्यालय और अस्पताल दिल्ली में स्तरीय हैं तो यहां वे खस्ताहाल क्यों हैं? अब, गुजरात को बदलने का समय आ गया है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह गुजरात में “दिल्ली मॉडल” लागू करने का प्रस्ताव कर रहे हैं, केजरीवाल ने कहा कि विकास के मॉडल का फैसला गुजरात के छह करोड़ लोगों द्वारा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को उनके गृह प्रदेश गुजरात में चुनौती देने की उनकी रणनीति के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि “किसी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ लड़ने के बजाए” आप गुजरात के लोगों के लिये लड़ेगी और बदलाव लाएगी।

संवाददाता सम्मेलन के बाद केजरीवाल ने आश्रम रोड पर ही स्थित आप के कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण