निगम उपचुनाव में ‘आप’ की जीत लोगों में शहर की सरकार पर भरोसे को दर्शाती है: केजरीवाल

By भाषा | Published: March 3, 2021 03:44 PM2021-03-03T15:44:52+5:302021-03-03T15:44:52+5:30

AAP victory in Nigam by-election reflects people's trust in city government: Kejriwal | निगम उपचुनाव में ‘आप’ की जीत लोगों में शहर की सरकार पर भरोसे को दर्शाती है: केजरीवाल

निगम उपचुनाव में ‘आप’ की जीत लोगों में शहर की सरकार पर भरोसे को दर्शाती है: केजरीवाल

नयी दिल्ली, तीन मार्च मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लोगों में शहर की आप सरकार द्वारा किए गए कार्य पर भरोसे को दर्शाती है जिनमें स्कूलों, अस्पतालों, बिजली एवं पानी की आपूर्ति और सड़कों में सुधार शामिल है।

शहर के पांच वार्ड में 28 फरवरी को हुए मतदान के नतीजों में आप ने चार जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड में जीत दर्ज की।

डीडीयू मार्ग पर आप कार्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, '' अगले साल नगर निगम चुनाव में किस तरह के नतीजों की उम्मीद की जा सकती है, यह नतीजे उसके संकेत हैं। हम इसका इंतजार कर रहे हैं और शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाएंगे।''

उपचुनाव में खाता खोलने में भी नाकाम रही भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, '' भाजपा का एक भी सीट नहीं जीतना दिखाता है कि लोगों ने उसके द्वारा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार एवं चोरी को खारिज किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास एवं दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर तोड़-फोड़ के जरिए अपनाई गई हिंसा की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।''

उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली के तीनों नगर निगम में बदलाव चाहते हैं। साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को ईमानदारी के साथ कार्य करने की सलाह भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP victory in Nigam by-election reflects people's trust in city government: Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे