लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल को बीजेपी का सपोर्ट, आप सांसद संजय सिंह मिलने पहुंचे

By धीरज मिश्रा | Updated: May 15, 2024 17:02 IST

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व पूर्व में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सुर्खियों में है। सोमवार को सीएम आवास पर उन पर हमला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल से मिलने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह स्वाति से मुलाकात के बाद मीडिया से बचते दिखे संजय सिंह स्वाति के समर्थन में बीजेपी महिला विंग ने किया प्रदर्शन

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व पूर्व में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सुर्खियों में है। सोमवार को सीएम आवास पर उन पर हमला किया गया। इस खबर के बाहर आने के बाद से दिल्ली भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलवार हैं। बुधवार को स्वाति मालीवाल के समर्थन में बीजेपी विंग की महिला कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया। इधर, स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर दी।

इन सबके बीच फिलहाल, दिल्ली के सीएम का कोई बयान नहीं आया है और न ही स्वाति मालीवाल सामने आकर कुछ कह रही हैं। स्वाति जो आमतौर पर अपनी बात अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट कर कह देती हैं, वह फिलहाल नहीं कर रही हैं। नवीन जयहिंद का दावा है कि स्वाति को डराया गया है। इन सब आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सांसद संजय सिंह स्वाति मालीवाल के आवास पर मिलने के लिए पहुंचे। उनके सात स्वाति मालीवाल की विश्वास पात्र और महिला आयोग की सदस्य वंदना भी थी। हालांकि, मीडिया ने उनसे सवाल करना चाहा। लेकिन, दोनों तेजी से अपनी कार में बैठे और निकल गए।

इधर, अभी तक स्वाति मालीवाल की चुप्पी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि मंगलवार को दिल्ली स्थित आम पार्टी कार्यालाय में संजय सिंह ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने मालीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' किया और केजरीवाल ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

क्या है मामला

आप सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की। वही सिविल लाइंस थाने भी गई। लेकिन,लिखित में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। वह वहां से लौट आई। भाजपा ने तत्काल एफआईआर की मांग की है।

टॅग्स :स्वाति मालीवालसंजय सिंहAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीकपिल मिश्रअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत