लाइव न्यूज़ :

'AAP आजाद भारत की सबसे ईमानदार पार्टी, खुद पीएम मोदी ने दिया सर्टिफिकेट', अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तंज

By विनीत कुमार | Updated: January 16, 2022 12:57 IST

अरविंद केजरीवाल ने गोवा में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को सबसे ईमानदार पार्टी होने का सर्टिफिकेट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में रविवार को अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कसा तंज।दिल्ली के 21 विधायकों के खिलाफ जांच के मुद्दे को उठाते हुए कहा- पीएम मोदी ने पूरी जांच बैठा दी पर कुछ नहीं मिला।केजरीवाल ने गोवा की जनता के लिए कई वादे किए, इसमें बेरोजगारों और महिलाओं के लिए भत्ता भी शामिल।

पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) देश की सबसे ईमानदार पार्टी है और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका 'सर्टिफिकेट' दिया है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए ये बातें कही।

गोवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में हमने ईमानदार सरकार चलाई है और वो ईमानदारी का टिकट खुद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है हमको कि सबसे ईमानदार पार्टी है देश की। मोदी जी ने मेरे ऊपर रेड कराई, मनीष सिसोदिया पर रेड कराई, सीबीआई की रेड कराई। हमारे 21 एमएलए को गिरफ्तार किया। सारी रेड कराई उन्होंने, हमारी 400 फाइलों की जांच के लिए मोदी जी ने एक कमिशन बना दिया। एक भी गलती नहीं मिली उनको। तो सबसे ईमानदार पार्टी है ये 1947 के बाद आजाद भारत की।'

'गोवा के पास पहले विकल्प नहीं था'

गोवा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल ने 13 सूत्रीय एजेंडा भी रखा। केजरीवाल ने कहा कि गोवा में मतदाता बदलाव चाहते हैं। बेरोजगारी जैसे मुद्दे हैं जिन्हें हल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहले गोवा की जनता के पास कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

बेरोजगारों को 3000 रुपये, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी

केजरीवाल ने गोवा की जनता के लिए वादों का पिटारा खोलते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। वैसे युवा, जिन्हें रोजगार नहीं मिलता है उन्हें हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा, 'बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के लिए गोवा के हर गांव और जिले में मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल खोले जाएंगे। किसान समुदाय के साथ चर्चा के बाद खेती के मुद्दों को हल किया जाएगा। व्यापार प्रणाली को सुव्यवस्थित और सरल बनाया जाएगा।'

केजरीवाल ने साथ ही कहा, 'हम 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को 1,000 रुपये देंगे। पर्यटन क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। गोवा में 24×7 मुफ्त बिजली और पानी होगा। सड़कों में सुधार किया जाएगा और सभी सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।'

गोवा में केजरीवाल का घर-घर प्रचार

अरविंद केजरीवाल इससे पहले शनिवार को पार्टी के घर-घर प्रचार में भी शामिल हुए और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने का दावा किया। केजरीवाल शनिवार दोपहर गोवा पहुंचे थे।

बता दे कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए 2017 के विधानसभा चुनाव आप को एक भी सीट नहीं मिली थी। पिछले चुनावों में कांग्रेस गोवा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और उसने 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीती थीं। हालांकि, वह तब सरकार बनाने में विफल रही थी। भाजपा ने सरकार बनाने के लिए कुछ निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर लिया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील