लाइव न्यूज़ :

AAP विधायक प्रकाश जारवाल का दावा, दक्षिणी दिल्ली में मुझ पर चलाई गईं गोलियां

By भाषा | Updated: July 10, 2019 17:14 IST

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल ने दावा किया कि उन पर बुधवार को शराब का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति ने गोली चलाई। वह तीन दिन से उनका पीछा कर रहा है। जारवाल का आरोप है कि पुलिस से सुरक्षा की मांग करने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Open in App

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल ने आरोप लगाया कि बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के शनि बाजार क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर तीन गोलियां चलाई गई। हालांकि पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है। जारवाल ने दावा किया कि उन पर संगम विहार में भी रविवार को गोली चलाई गई।पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में आप विधायक की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जारवाल ने दावा किया कि उन पर बुधवार को शराब का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति ने गोली चलाई। वह तीन दिन से उनका पीछा कर रहा है। जारवाल का आरोप है कि पुलिस से सुरक्षा की मांग करने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी जिंदगी खतरे में है। मुझ पर रविवार को भी हमला हुआ और मैंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।’’ जारवाल ने कहा कि वह औपचारिक तौर पर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से जो सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं उसमें गोलीबारी की घटना नहीं दिख रही है। आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल