लाइव न्यूज़ :

आप नेता भगवंत मान ने माँ की सलाह पर छोड़ी शराब, अरविन्द केजरीवाल ने भी सराहा

By भाषा | Updated: January 20, 2019 22:05 IST

भगवंत मान के राजनीतिक विरोधी शराब की लत को लेकर अक्सर उनकी आलोचना करते रहे हैं। शराब छोड़ने के मान के संकल्प पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनकी सराहना की है।

Open in App

आप के वरिष्ठ नेता और संगरूर से सांसद भगवंत मान ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर शराब छोड़ दी है।मान के राजनीतिक विरोधी शराब की लत को लेकर अक्सर उनकी आलोचना करते रहे हैं। शराब छोड़ने के मान के संकल्प पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनकी सराहना की है।मान ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘मेरे राजनीतिक विरोधी अक्सर मेरे खिलाफ आरोप लगाते रहते हैं और कहते हैं कि भगवंत मान शराब पीते हैं और दिन-रात नशे में रहते हैं। भाइयों, जब भी मैं सोशल मीडिया पर अपने पुराने वीडियो देखता था तो मुझे दुख होता था, जहां मुझे बदनाम किया जाता था।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने एक जनवरी से शराब छोड़ दी है और उन्हें उम्मीद है कि वह अब जीवनभर शराब से दूर रहेंगे।मान ने कहा, ‘‘ मैं स्वीकार करता हूं कि मैं कभी कभी शराब पी लेता था। लेकिन मेरे राजनीतिक विरोधियों ने मुझे बदनाम किया। आज मेरी मां यहां हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि लोग टेलीविजन पर मुझे बदनाम करते हैं, उसके बाद उन्होंने मुझसे शराब छोड़ने को कहा। अब वे लोग मुझे बदनाम नहीं कर सकते।’’ बाद में केजरीवाल ने अपने संबोधन में मान की प्रशंसा की और कहा कि शराब छोड़ने की उनकी प्रतिबद्धता ‘‘कोई छोटी बात नहीं है।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘मित्रों, भगवंत मान ने मेरा दिल जीत लिया। न सिर्फ मेरा, बल्कि उन्होंने पूरे पंजाब का दिल जीत लिया। नेता उनके जैसा होना चाहिए जो लोगों के लिए किसी भी प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार हो। इतना बड़ा संकल्प लेना कोई छोटी बात नहीं है।’’ केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आज मादक पदार्थों के कारण पंजाब डूब रहा है। उन्होंने आरेाप लगाया कि पंजाब में मादक पदार्थों के लिए सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं।बाद में संवाददाताओं से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर लड़ेगी। ‘‘हम पंजाब में सभी 13 सीटों पर लड़ेंगे। दिल्ली में या पंजाब में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।’’

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब