लाइव न्यूज़ :

AAP विधायक अमानतुल्लाह का आरोप, 'दिल्ली के फसादन ने गुजरात दंगों की याद ताजा कर दी, दंगाइयों के साथ पुलिस है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2020 14:04 IST

दिल्ली हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होनी है। भीम आर्मी प्रमुख की तरफ से महमूद प्राचा ने याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसफ की एक पीठ के समक्ष याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए को लेकर आज भी हिंसा भड़की हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक अच्छी रही और तय किया गया कि सभी दल शांति बहाल करने की दिशा में कदम उठाएंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर सोमवार और आज भड़की हिंसा पर निशाना साधा है। अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर लिखा, ''दिल्ली के फसादन ने गुजरात दंगों की याद ताजा कर दी लोग हमको फोन करते है कि लोग हमको मार रहे हैं, घरों में आग लगा रहे हैं, दंगाइयों के साथ पुलिस है, यही गुजरात में हुआ था आज हमने अपने आपको बेबस बस देखा कोन बचाएगा मारते हुए लोगों को।'' उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो गई और अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस बल के कई कर्मियों समेत कम से कम 105 लोग घायल हैं। 

एक ओर ट्वीट में आप विधायक ने कहा, ''क्या अब भी हम दिल्ली पुलिस पर भरोसा करें? क्या ये मजलूमों को दंगाइयों से बचाएंगे? क्या आज अमित शाह की पुलिस ही असली दंगाई है? अमित शाह जी क्या यही है आपका दिल्ली को बर्बाद करने का प्लान है।''

दिल्ली हिंसा पर केजरीवाल ने अमित शाह के साथ की बैठक 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक अच्छी रही और तय किया गया कि सभी दल शांति बहाल करने की दिशा में कदम उठाएंगे। उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक अच्छी रही और यह तय किया गया कि सभी दल शांति बहाल करने की दिशा में कदम उठाएंगे।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘ पुलिस अपना काम कर रही है और गृह मंत्री शाह ने आश्वासन दिया है कि जितने भी बल की जरूरत होगी, मुहैया कराया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच हिंसा में एक हेड कॉन्स्टेबल सहित सात लोगों के मारे जाने के बाद दिल्ली की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए अमित शाह ने मंगलवार को यह बैठक की। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, केजरीवाल, पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, काग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा, भाजपा नेता मनोज तिवारी और रामवीर बिधूड़ी इस बैठक में मौजूद थे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो